मालदीव में स्पेशल टाइम बिता रहीं माधुरी दीक्षित, सामने आई पति संग रोमांटिक फोटो

माधुरी दीक्ष‍ित मालदीव पहुंचीं हैं. वे वहां परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. आपको बता दें माधुरी के पति श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पिक्चर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
माधुरी दीक्ष‍ित-श्रीराम नेने माधुरी दीक्ष‍ित-श्रीराम नेने

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी बढ़ रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी महामारी से बच नहीं पा रहे. हाल ही में माधुरी दीक्ष‍ित के शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर्स को कोरोना हो गया है. जहां एक तरफ शो में कोरोना की दहशत हो गई है, वहीं दूसरी ओर शो की जज माधुरी दीक्ष‍ित मालदीव पहुंचीं हैं. वे वहां परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. आपको बता दें माधुरी के पति श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पिक्चर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

श्रीराम नेने ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर 
श्रीराम नेने ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कपल की ये फोटो बेहद ही रोमांटिक है. पिक्चर में दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं और साथ में बेहद खुश हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने लिखा, "खूबसूरत जगह पर आज दूसरा दिन." इससे पहले भी उन्होंने ट्रिप से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. आपको बता दें फैंस को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है. 

माधुरी के फैंस तस्वीर पर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं. माधुरी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे काफी एन्जॉय करती नजर आईं. इससे पहले माधुरी के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर देखने को मिली, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. तस्वीर में माधुरी शॉर्ट्स और टॉप में नजर आई थीं. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी, वहीं फैंस ने भी माधुरी को काफी प्यार दिया था. 

Advertisement

बता दें माधुरी दीक्षित के अलावा कई लोग मालदीव वेकेशन पर हैं, जैसे डायरेक्टर-कोर‍ियोग्राफर फराह खान मालदीव में काफी एन्जॉय कर रही हैं. दीया मिर्जा भी पति वैभव रेखी और बेटी के साथ मालदीव पहुंची. दिया ने फैमिली के साथ एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं सुरभि ज्योति ने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जो कि मालदीव की हैं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement