बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की उन्हीं की तरह फिटनेस फ्रीक हैं. कृष्णा एक MMA फाइटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कृष्णा आए दिन अपने वर्कआउट सेशन्स की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैन्स को भी फिट रहने और वर्कआउट करते रहने के लिए इंस्पायर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक कमाल की तस्वीर साझा की है.
इस फोटो में कृष्णा 70 किलो वजन के साथ स्कॉट्स करती नजर आ रही हैं. उनके पीछे खड़े उनके ट्रेनर वेट लिफ्ट करने में उनकी मदद कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, "कोविड मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया. रिकवरी के बाद 70 किलो वजन उठाते हुए." बता दें कि कृष्णा श्रॉफ कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, हालांकि उन्होंने पॉजिटिव थिंकिंग और सही ट्रीटमेंट से जल्द ही रिकवर कर लिया.
निजी जिंदगी की बात करें तो कृष्णा श्रॉफ ने बीते साल नवंबर में ही अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स से ब्रेकअप कर लिया था. इसके कुछ ही वक्त बाद कृष्णा ने एबन के साथ अपनी सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं. हालांकि फैन्स ने एबन की एडिट की गई तस्वीरों में कृष्णा को टैग करना जारी रखा था जिसके बाद एक्ट्रेस को इंस्टा स्टोरी पर ये मैसेज डालना पड़ा कि उनके फैन्स ऐसा करना बंद कर दें.
अगली अनाउंसमेंट का इंतजार
बात करें कृष्णा के भाई टाइगर श्रॉफ की तो पिछली बार वह फिल्म बागी-3 में काम करते नजर आए थे. अभी तक उनके किसी नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन टाइगर इस बीच सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं.
aajtak.in