'जंग के बीच' होली की तैयारी में बिजी खुशबू पाटनी, बोलीं- भारतीय गुजिया के लिए...

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने होली की तैयारी में गुजिया बनाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

Advertisement
खुशबू पाटनी ने बनाया गुजिया (Photo: Screengrab) खुशबू पाटनी ने बनाया गुजिया (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

पूरे मिडिल ईस्ट देशों के हालात बिगड़े हुए हैं. लोग तनाव में हैं. हवाई उड़ाने बंद कर दी गई हैं. दुबई में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. अमेरिका-इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन, एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो आराम से गुजिया बनाती दिख रही हैं. इसके लिए खुशबू ट्रोल भी हो रही हैं. 

Advertisement

जंग के बीच गुजिया वाला वीडियो

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भले ही जंग छिड़ी हो लेकिन भारत में होली का माहौल है. खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो कैसे होली की तैयारी कर रही हैं. दिशा ने कैप्शन में लिखा- जंग के बीच, भारतीय गुजिया के लिए साथ आए हैं.

वीडियो में होली के रंग और गुजिया बनाने के तरीकों के बारे में बात करती नजर आईं. खुशबू जमीन पर बैठी हैं, और अपने हाथों से आटे में मावा भरते हुए रह रही हैं कि- लोगों को दिखाना जरूरी है कि खुशबू पाटनी कैसे बनाती हैं गुजिया. 

फैंस को खुशबू का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो सब कुछ कर सकती हैं, खुशबू बहुत प्यारी हैं. हालांकि वहीं कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि- खुशबू कुछ भी करती हैं सोशल मीडिया पर डाल देती हैं. ये क्या तरीका हुआ. उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया है. शेयर कर यूजर्स कह रहे हैं कि जंग के हालातों के बीच इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता. हमारे देश में होली है, लेकिन वहां हालात तंग हैं, ऐसा कहना मजाक उड़ाने जैसा है. 

Advertisement

भारत की व्यवस्था पर उठाए थे सवाल

वैसे खुशबू एक दिन पहले अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए हमलों का जिक्र कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि- हर जगह वॉर की सिचुएशन है. ईरान पर सिर्फ इसलिए हमला किया जा रहा है क्योंकि वो नहीं चाहते कि वो न्यूक्लियर पावर बने. वो उनके मेन बेस पर भी हमला कर चुके हैं. मिडिल ईस्ट वाले सब आपस में लड़ेंगे.

इसी के साथ खुशबू ने बताया कि वो हैरान हैं कि भारत में किसी भी अच्छी चीज का निर्माण ही नहीं होता. छोटी-छोटी चीजों की नहीं है, कपड़ों तक की मैनुफैक्चरिंग नहीं होती. सब चीजों के लिए अमेरिका-चीन जाना पड़ता है. क्या प्रॉब्लम हैं, इंडिया में क्यों नहीं बन सकता. खुशबू ने इसी के साथ हैरानी जताई कि- कैसे हर देश में भारतीय बैठे हैं, और काम कर रहे हैं. क्यों हमारे देश में इतनी व्यवस्था नहीं है. मौके नहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement