Katrina Kaif Vicky Kaushal को शादी से पहले गूगल ने बताया पति-पत्नी, देखें सबूत

अब आप सोचेंगे कि विकिपीडिया पर इंफॉर्मेशन देने में इतनी जल्दबाजी कैसे की गई? लगता है किसी ओवरएक्साइटेड फैन ने विकिपीडिया पर जाकर इंफॉर्मेशन को अपडेट किया. वैसे भी फैंस कटरीना और विक्की की शादी को लेकर किस कदर एक्साइटेड हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है.

Advertisement
कटरीना कैफ-विक्की कौशल कटरीना कैफ-विक्की कौशल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST
  • शादी से पहले पति पत्नी बनाए गए विक्की-कटरीना
  • विकिपीडिया पर इंफो हुई गलत अपडेट

बॉलीवुड की मोस्ट डैशिंग जोड़ी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी बस 1 दिन दूर है. 9 दिसंबर को विक्की-कटरीना हमेशा के लिए एक हो जाएंगे. लेकिन क्या आपको मालूम है सात फेरे लेने से पहले ही विकिपीडिया पर कटरीना और विक्की पति पत्नी बता दिए गए हैं.

शादी से पहले विकिपीडिया ने विक्की-कटरीना को बताया पति-पत्नी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल गूगल में विकिपीडिया पर पति-पत्नी करार किए जा चुके हैं. विकिपीडिया प्रोफाइल पर दोनों शादीशुदा कपल हो गए हैं. अभी तक विक्की-कटरीना ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट तक नहीं की. ऐसे में दोनों का विकि पेज इतनी जल्दी अपडेट दिखाना फैंस को हैरान कर रहा है. 

Advertisement


 

गूगल पर विक्की कौशल या कटरीना कैफ का नाम सर्च करने पर पार्टनर के सामने उनके बेटर हाफ का नाम लिखा गया है. जैसे विक्की कौशल की प्रोफाइल पर कटरीना कैफ का नाम है. वहीं कटरीना कैफ के विकि पेज पर विक्की कौशल का नाम लिखा हुआ है. खास बात ये है कि विकिपीडिया पेज पर अंदर की इंफॉर्मेशन करेक्ट है. वहां पर पार्टनर का जिक्र नहीं है. पर्सनल लाइफ सेक्शन में जानकारी दी गई है कि विक्की कटरीना से 9 दिसंबर को शादी करेंगे.


 

अब आप सोचेंगे कि विकिपीडिया पर इंफॉर्मेशन देने में इतनी जल्दबाजी कैसे की गई? लगता है किसी ओवरएक्साइटेड फैन ने विकिपीडिया पर जाकर इंफॉर्मेशन को अपडेट किया. वैसे भी फैंस कटरीना और विक्की की शादी को लेकर किस कदर एक्साइटेड हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है.

Advertisement

उल्टा वे अपसेट इसलिए भी हैं क्योंकि अभी तक कपल के वेडिंग फेस्टिविटीज की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई है. कटरीना की दुल्हन के अवतार में फोटो पर भी सस्पेंस है, क्योंकि शादी के सभी मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की मनाही है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement