कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में शुमार हैं. कुछ वक्त पहले इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं. कटरीना और विक्की की शादी चंद शाही वेडिंग में से एक है. वेडिंग वेन्यू से लेकर कटरीना कैफ के मंगलसूत्र तक की कीमत लाखों में है. कटरीना का जन्म भले ही हिंदुस्तान में नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी शादी में बैना बांटकर बता दिया कि वो दिल से देसी हैं.
कटरीना ने मेहमानों को बांटा देसी बैना
कटरीना और विक्की ने अपनी शादी में दिल खोल कर पैसा खर्च किया. फिर चाहे बात वेडिंग वेन्यू की हो या शादी में खिलाये जाने वाले खाने की. आपको जानकर हैरानी होगी कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस ने अपनी शादी में आये मेहमानों को देसी बैना दिया है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि डिब्बे में लड्डू, मिठाई, बेसन सेव रखे दिखाई दे रहे हैं.
Katrina Kaif के कलीरों ने शुरू किया ट्रेंड, एक्ट्रेस की तरफ से लिखा था Handwritten मैसेज
सच में ये तस्वीर देखने के बाद न दिल खुश हो गया. अब तक हम सोचते थे कि शादी का बैना सिर्फ मिडिल क्लास इंडियन फैमिली में ही बांटा जाता है. पर कटरीना ने ऐसा करके साबित कर दिया कि वो पूरी तरह पंजाबी बहू बन चुकी हैं. इससे पहले विक्की कौशल ने भी घर के बाहर पहरा दे रहे पैपराजी को खाना खिला कर दिल जीत लिया था.
रब ने बना जोड़ी
विक्की और कटरीना काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. करण के शो 'कॉफी विद करण' पर कटरीना ने विक्की को लेकर कहा था कि वो और विक्की स्क्रीन पर साथ अच्छे लगेंगे. कटरीना की बात सुनने के बाद विक्की ने बेहोश होने का नाटक भी किया था. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया है. विक्की और कटरीना की शादी ने सबका मन खुश कर दिया है.
Katrina Kaif जैसा लहंगा- मंगलसूत्र शादी में चाहते हैं पहनना? इतने लाख करने होंगे खर्च
आम जनता हो या सेलेब्स हर कोई विक्की और कटरीना को उनकी नई जिंदगी की बधाई दे रहा है.
aajtak.in