'चुड़ैल है खून पीती है', जब कंगना रनौत पर Ex ने किया केस, पीछे पड़ा था पूरा बॉलीवुड

कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड रहे एक्टर अध्ययन सुमन ने कंगना पर शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न के साथ-साथ 'ब्लैक मैजिक' करने का केस दर्ज कराया था. हाल ही में एक पॉडकास्ट में कंगना ने उस समय के बारे में खुलकर बात की.

Advertisement
कंगना रनौत की हो रही थी 'विच हंटिंग' (Photo: Instagram/ @kanganaranaut) कंगना रनौत की हो रही थी 'विच हंटिंग' (Photo: Instagram/ @kanganaranaut)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

ऐसा कम ही होता है कि फिल्मी दुनिया के सितारों को जादू-टोना के साथ जोड़ा जाए. मगर ऐसे आरोपों का सामना कंगना रनौत कर चुकी हैं. लगभग एक दशक पहले कंगना रनौत को इन आरोपों से अपना बचाव करना पड़ा था. उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे एक्टर अध्ययन सुमन ने कंगना पर शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न के साथ-साथ 'ब्लैक मैजिक' करने का केस दर्ज कराया था. हाल ही में एक पॉडकास्ट में कंगना ने उस समय के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे केस के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें चुड़ैल करार दे दिया था.

Advertisement

कंगना रनौत 'विच हंट' को याद करती हैं

एक एजेंसी की पॉडकास्ट पर कंगना रनौत ने दावा किया कि उस समय उनके चरित्र पर गंभीर हमले हुए थे. अध्ययन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया, और उसके ऊपर कुछ लोग खड़े हो गए कि ये तो चुड़ैल है. खून पीती है. काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है. तो वहां एक विच-हंटिंग चल रही थी.'

अध्ययन और कंगना ने 2008-09 के आसपास डेट किया था. इस दौरान दोनों ने साथ 'राग 2' फिल्म पर काम किया. अध्ययन ने 2015 में कंगना पर दर्ज किया. उस समय को याद करते हुए कंगना ने कहा, 'उस समय बहुत साफ तौर पर विच-हंटिंग हो रही थी, और मैं मुश्किल से 26 या 27 साल की थी. तो जब वे मुझे इस तरह से ट्रीट करने वाले थे, तो फिर मुझे उन्हें अच्छा दिखाने की क्या जरूरत है... मेरे पास उन्हें अच्छा दिखाने का कोई कारण नहीं है.' एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस तूफान से बचने के लिए 'बस अपना बेस्ट कर रही थीं'.

Advertisement

कंगना ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में उन्होंने अपनी करियर की उपलब्धियों से ताकत ली, खासकर अपनी फिल्म 'क्वीन' की बॉक्स ऑफिस और क्रिटिकल सफलता से. 2014 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'क्वीन' रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन विकास बहल ने किया था और अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना इसके प्रोड्यूसर थे. ये हिंदी सिनेमा की उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिसमें एक फीमेल लीड थी और जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की.

अध्ययन सुमन ने लगाए थे आरोप

2016 में अध्ययन ने बताया था कि उन्होंने कंगना रनौत पर सात साल बाद केस क्यों दर्ज कराया. उन्होंने कहा था, 'बहुत लंबे समय तक मैंने यह छुपाया कि वह शारीरिक रूप से हिंसक रही हैं, क्योंकि अगर मैंने बताया होता तो शायद मेरी मां बर्दाश्त नहीं कर पातीं. इसलिए मुझे छुपाना पड़ा. लेकिन आखिरकार मुझे बाहर आकर यह शेयर करना पड़ा, क्योंकि दर्द, यातना और निराशा मेरी सहनशक्ति से बाहर हो गई थी.'

कंगना रनौत का करियर

कंगना रनौत, हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें 'फैशन', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में सराहनीय काम किया. कंगना अभी तक चार बार नेशनल अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित हो चुकी हैं. फिलहाल वे हिमाचल के मंडी से सांसद हैं. हाल ही में 'इमरजेंसी' फिल्म में उन्हें देखा गया था. इसे उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया था. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल इस पिक्चर में निभाया. बॉक्स ऑफिस पर ठंडे प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर ये फिल्म हिट हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement