दीपिका पादुकोण को मिला कंगना रनौत का सपोर्ट, 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर दिया रिएक्शन

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण के कथित तौर पर आठ घंटे काम करने की डिमांड पर अपना रिएक्शन दिया है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने दीपिका का सपोर्ट भी किया.

Advertisement
कंगना ने किया दीपिका का सपोर्ट (Photo:Instagram/@kanganaranaut/@deepikapadukone) कंगना ने किया दीपिका का सपोर्ट (Photo:Instagram/@kanganaranaut/@deepikapadukone)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की काम की शिफ्ट की मांग पर फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ने के बाद अब एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत ने दीपिका का सपोर्ट किया है. कंगना ने कहा कि दीपिका ने एक टॉप एक्ट्रेस और एक मां होने के नाते यह मांग करने का अधिकार 'कमा लिया' है.

कंगना ने किया दीपिका का सपोर्ट
पिछले साल, दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास-स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' से अचानक किनारा कर लिया था. खबरों के मुताबिक, इसकी वजह उनकी यह मांग थी कि एक नई मां होने के नाते वह दिन में सिर्फ 8 घंटे ही काम करेंगी. बाद में, एक्ट्रेस ने 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से भी खुद को अलग कर लिया. दीपिका की इस मांग पर मिली-जुली रिएक्शन सामने आईं. कई लोगों ने इसे तर्कसंगत बताया, तो वहीं कुछ लोगों का तर्क था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी मांग अव्यावहारिक है.

Advertisement

ANI के पॉडकास्ट में कंगना ने कहा कि काम और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन (work-life balance) समय और अनुभव के साथ बदलता रहता है. काम के घंटों को लेकर चल रही इस बहस पर नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस बात को लेकर कोई मुद्दा बनाया जाना चाहिए, क्योंकि अगर आप देखें कि वह (दीपिका पादुकोण) किस मुकाम पर हैं, तो उन्होंने यह जगह अपनी मेहनत से बनाई है. उनकी एक बेटी है, वह अब एक मां हैं और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. अगर आज वह सिर्फ आठ घंटे काम करना चाहती हैं, तो उन्होंने यह अधिकार अपनी मेहनत से कमाया है.'

कंगना ने याद किए पुराने दिन
कंगना ने दीपिका के साथ हुई एक बातचीत को याद किया. यह तब की बात है जब वे दोनों ही अपने करियर की शुरुआत में थीं और खुद को 12-14 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर करती थीं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि समय के साथ ये चीजें बदल जाती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'जब दीपिका और मैं साथ थे तो उसने बताया था कि वह इम्तियाज़ की किसी फिल्म या किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी. उसने मुझसे कहा था, हमारी शिफ्ट 12 घंटे की होती है.' 

Advertisement

इसके जवाब में मैंने कहा, 'मैं सिर्फ 10 घंटे काम करती हूं. उसने कहा, 'पता है, यह बहुत बढ़िया है.' एक समय ऐसा भी था जब हम 12-14 घंटे से कम काम करने को तैयार नहीं होते थे, क्योंकि हममें बहुत जोश था. हम सफल होना चाहते थे. हम पूरी लगन से काम करते थे. हम हर चुनौती के लिए तैयार रहते थे. हम सफल होना चाहते थे और ये सारी चीजें पाना चाहते थे. मैं अपनी बात इस तरह खत्म करूंगी. 'जब आप नए होते हैं, आगे बढ़ रहे होते हैं, तो आपकी जगह कोई और ले सकता है. आपकी स्थिति अलग होती है. दीपिका, जिस मुकाम पर आज है, वह एक मां भी है. उसे अपने परिवार की भी देखभाल करनी होती है.'

दीपिका और 8 घंटे की शिफ्ट पर बहस
पिछले साल, फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि' के सीक्वल से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण फिल्मों में कलाकारों की काम करने की शिफ्ट को लेकर चल रही एक बहस के बीच फंस गई थीं. 'कल्कि' के मेकर्स ने अपने बयान में कहा था कि इस फिल्म के लिए "समर्पण" का स्तर और भी ऊंचा होना चाहिए. अब कंगना समेत कई मशहूर हस्तियों ने दीपिका का समर्थन किया.

खैर, दीपिका के पास इस समय अभी भी दो बड़ी फिल्में हैं. वह सबसे पहले एटली की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी वो नजर आएंगी. दूसरी ओर, कंगना पिछली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement