गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं कंगना रनौत, यूजर्स ने पूछा- शादी कर ली?

कंगना रनौत का शादीशुदा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना को देखकर फैंस हैरान रह गए. हालांकि, ये उनकी सीक्रेट शादी नहीं बल्कि आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ का लुक बताया जा रहा है.

Advertisement
कंगना के मंगलसूत्र का सच क्या? (Photo: Screengrab) कंगना के मंगलसूत्र का सच क्या? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. एक्ट्रेस शादीशुदा रूप में नजर आईं. उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हुआ. इस बदले हुए हुलिये में उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, वो पूछ रहे हैं कि क्या कंगना ने शादी कर ली है. ये कब हुआ और कैसे, किसी को पता क्यों नहीं चला? कंगना कबसे सीक्रेटली कुछ करने लगीं. 

Advertisement

अब अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं- तो थम जाइए. क्योंकि कंगना ने शादी नहीं की है. हम आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है. 

कंगना की गुपचुप शादी?

दरअसल, कंगना का हाल ही में एक वीडियो सामने आया जहां वो गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं. वैसे तो एक्ट्रेस सिंम्पल सा पिंक सूट पहना था और बालों को सादगी से ब्रेड्स स्टाइल पोनी में बांधा हुआ था. लेकिन काला चश्मा लगाए वो स्वैग से अपनी कार में जा बैठीं. 

कंगना का लुक शादीशुदा महिला जैसा लगा लेकिन उन्होंने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है. ये लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग का बताया जा रहा है. 

परेशान हुए फैंस

पर कंगना का ये वीडियो सामने क्या आया, ऐसे वायरल हुआ जैसे जंगल में आग लगी हो. वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर कोई हैरानी जताने लगा. यूजर्स सवाल करते नजर आए कि मंगलसूत्र!!! क्या कंगना ने शादी कर ली. वहीं कुछ ने ये भी कहा कि- जरूर शूटिंग का होगा. हालांकि कुछ सपोर्टर्स तो इतना दूर निकल गए कि कहने लगे- तो क्या हुआ, अगर उन्होंने सीक्रेट मैरिज कर ली. उनकी लाइफ है, कंगना का जो मन वो करें. 

Advertisement

खैर, इतना को साफ है कि कंगना ने सीक्रेटली शादी तो बिल्कुल भी नहीं रचाई है. तो फैंस को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. कंगना बेधड़क अंदाज से अपनी जिंदगी जीती है. वो क्या पहनती हैं, क्या करती है, इसके लिए वो किसी की परवाह नहीं करती हैं.

कंगना के खाते में तनु वेड्स मनु 3 के अलावा, क्वीन 2, सर्कल और भारत भाग्य विधाता- जो कि उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म है, भी है. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म इमरजेंसी थी. इसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement