सत्यमेव जयते 2: लखनऊ की सड़कों पर एक्शन सीन शूट करेंगे जॉन अब्राहम

फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने बताया कि शूटिंग लीड कास्ट के साथ शुरू की जाएगी और फिर बाद में अन्य कलाकार धीरे-धीरे इसे जॉइन करते जाएंगे.

Advertisement
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में करेंगे. फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 तक जारी रहेगी. फिल्म की यूनिट लखनऊ के कई अलग-अलग किलों और कॉलेजों में शूटिंग करेगी. कास्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के वक्त ये जगहें पब्लिक के लिए पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी.

Advertisement

फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने बताया कि शूटिंग लीड कास्ट के साथ शुरू की जाएगी और फिर बाद में अन्य कलाकार धीरे-धीरे इसे जॉइन करते जाएंगे. उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान कुछ लाइव लोकेशन्स को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा, ताकि भीड़ वहीं इकट्ठी नहीं हो सके. सिर्फ हमारी कास्ट और क्रू ही स्पॉट पर मौजूद रहेंगे."

देखें: आजतक LIVE TV

मिलाप जावेरी लखनऊ की सड़कों पर एक्शन सीक्वेंस शूट करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. मिलाप ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम को लोकेशन्स का एक वर्चुअल टूर करवाया है और अब वह भी इन जगहों पर शूट करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लखनऊ की सड़कों पर होने वाले इन एक्शन सीक्वेंस को लेकर प्रोड्यूसर भी काफी एक्साइटेड हैं.

लार्जर देन लाइफ होगा शूट

Advertisement

प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, "लाइव लोकेशन्स पर शूट करना क्रू के लिए थोड़ा डरावना हो सकता है लेकिन ये जरूरी है कि हमारी ऑडियंस को इस पैनडेमिक के दौरान कुछ एंटरटेनमेंट दिया जाए." उन्होंने कहा, "जब हमने इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने का सोचा तभी हमें इसे लार्जर देन लाइफ बनाने के बारे में तैयार रहना था.

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »