एडल्ट साइट पर वायरल हुई तस्वीरें, देखकर चौंकी कपूर परिवार की बेटी, खौफ में जी रहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा डिस्टर्बिंग इंसीडेंट साझा किया है. उन्होंने बताया कि 15 की उम्र में उन्होंने एडल्ट वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें देखी थीं, वो चीज उन्हें आज भी परेशान करती है.

Advertisement
एडल्ट साइट पर तस्वीरें देख घबराईं जाह्नवी  (Photo: Instagram @janhvikapoor) एडल्ट साइट पर तस्वीरें देख घबराईं जाह्नवी (Photo: Instagram @janhvikapoor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी हैं. उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना ली है. जाह्नवी करियर में काफी ग्रो कर रही हैं. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने अब अपनी जिंदगी का एक डिस्टर्बिंग किस्सा फैंस संग शेयर किया है. जाह्नवी ने बताया कि कम उम्र में उन्हें एक ऐसी चीज का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था.

Advertisement

जब घबराईं जाह्नवी

जाह्नवी ने बताया कि जब वो करीब 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपनी एक मॉर्फ्ड इमेज पोर्न वेबसाइट पर देखी थी. ये देखकर वो काफी डर गई थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वो काफी छोटी थीं. स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं. उस वक्त जब उन्होंने एडल्ट वेबसाइट पर अपनी एडिट की हुई तस्वीरें देखीं, तो वो दंग रह गई थीं. उस वक्त उस चीज को समझना और उससे निपटना उनके लिए आसान नहीं था. 

राज शमानी संग बातचीत में जाह्नवी ने उस खौफनाक पल के बारे में बात की जब सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार अपना डीपफेक देखा था. एक्ट्रेस ने कहा- मुझे नहीं पता कि वो डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ वैसा ही था. मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी थीं. स्कूल में उस वक्त आईटी की क्लास चल रही थी और लड़के मजे के लिए उन साइटों पर जाते थे. मेरी तस्वीरें भी वहां थीं और यह सब स्कूल में हुआ. यह एक अजीब और डरावना एक्सपीरियंस था.

Advertisement

जाह्नवी को आज भी लगता है डर

जाह्नवी ने ये स्वीकार किया कि स्टार किड होने की वजह से उनकी जिंदगी शुरू से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. ऐसे में इस तरह की घटना ने उन पर मानसिक दबाव डाला. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी डीपफेक तस्वीरें आज भी उनपर बुरा असर डालती हैं. 

जाह्नवी ने माना कि आज भी उनकी AI से बनी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल रहती हैं. इन तस्वीरों में उन्हें ऐसे कपड़ों और पोज में दिखाया जाता है, जो उन्होंने कभी नहीं क्रैरी किए. एक्ट्रेस बोलीं- मैं इससे बहुत परेशान हूं. न्यूज पोर्टल्स पर भी मेरी ऐसी फोटो चल रही हैं जो पूरी तरह नकली हैं. मैंने कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने, जिनमें मुझे दिखाया जाता है. 

उन्होंने यह भी बताया कि इससे उनके काम पर बुरा असर पड़ता है. एक्ट्रेस ने कहा- लोग इन तस्वीरों को सच मान लेते हैं. इससे मेरी एक अलग इमेज बन जाती है. अगर फ्यूचर में मैं किसी डायरेक्टर को किसी बोल्ड आउटफिट को पहनने से मना करूंगी, तो वो इन नकली फोटोज का हवाला दे सकते हैं. वो भले ही कुछ न कहें, लेकिन मेरे मन में यह डर हमेशा रहता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement