जैकी श्रॉफ सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करते हैं. जैकी श्रॉफ का पेड़ों को लेकर प्यार और मस्तीभरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद है. लेकिन अब जैकी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है. इस वीडियो में जैकी श्रॉफ जिंदगी और मौत के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.
जैकी का वीडियो हुआ वायरल
जैकी श्रॉफ कहते हैं, ''मां मरी, बाबा मर गए, मेरा भाई चला गया. ये सब गया ना एक एक करके. हम लोग भी चले जाएंगे एक दिन. अब वो लेकर घूमना नहीं. तीन गए, तीन आए. कृष्णा आई, टाइगर आया, मेरी पत्नी आई. लेकिन मेरी मां चली गई, पापा चले गए, भाई गया. तो बैलेंस होता है. अब मैं चला जाऊंगा कुछ दिनों में फिर कोई और आएगा, ये तो चलता रहेगा भिड़ु.''
17 साल की उम्र में हुई Jackie Shroff के भाई की मौत, पिता ने हादसे की दी थी चेतावनी
जिंदगी-मौत पर जैकी ने कही बड़ी बात
जैकी आगे कहते हैं कि अगर तुम रटते रहोगे तो कोई फायदा नहीं होगा. दुनिया में आंखें खोलकर देखो तो बहुत गम है, उसके सामने आपका गम कुछ नहीं है. इस बात को याद रखना. अच्छे अच्छे निकल गए, कौन याद रखते है भिड़ु. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. कई जैकी की बोलीं बातों को दोहरा रहे हैं तो कई उनसे सहमति जता रहे हैं.
उम्र की नो टेंशन-सेहत में भरपूर दम, इन सेलेब्स की फिटनेस के आगे यंग स्टार्स भी पानी कम
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जैकी श्रॉफ को पिछली बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में देखा गया था. वह इस फिल्म में टेररिस्ट ग्रुप के हेड बने थे. अब जैकी श्रॉफ फिल्म 'राधे श्याम', 'फिरकी' और 'अतिथि भूतो भव' में नजर आएंगे.
aajtak.in