सेट पर लेट आने के लिए हुए बदनाम, गर्दिश में स्टारडम, गोविंदा बोले- इससे गुजरना पड़ता है

एक्टर गोविंदा पर कई बार बात की जाती है कि वो छोटे-मोटे इवेंट्स में नाचते हैं. उनका स्टारडम खत्म हो चुका है. गोविंदा के अफेयर की भी खबरें उड़ी हैं, जिससे उनके चरित्र पर दाग लगाने की कोशिश हुई. अब गोविंदा ने इन सभी बातों पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
इंडस्ट्री में अपनी इमेज पर बोले गोविंदा (Photo: PTI) इंडस्ट्री में अपनी इमेज पर बोले गोविंदा (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

90 में सुपरस्टार रहे गोविंदा आज अचानक कहीं खो से गए हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. पिछले 6 साल में गोविंदा की एक भी फिल्म थिएटर्स में नहीं लगी है. ये मोमेंट उनके फैंस के लिए काफी निराश करने वाला है. बीते कुछ वक्त से गोविंदा को लेकर कई बातें कही जा रही हैं. 

गोविंदा को कुछ दिन पहले छोटे इवेंट्स में नाचते-गाते देखा गया था. ये देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे. इसके अलावा गोविंदा अपने अफेयर की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी ये बात कह चुकी हैं कि अगर एक्टर का अफेयर हुआ, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. गोविंदा को लेकर कई अफवाहें उड़ाई गईं, जिससे उनके चरित्र पर भी दाग लगे. 

Advertisement

अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोले गोविंदा?

अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में गोविंदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर का कहना है कि वो जिस प्रोफेशन में हैं, उसमें किसी पर दाग लगाना बेहद आम बात है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कोई भी बेदाग वाला नहीं हो सकता. गोविंदा ने इसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का नाम लिया है. 

गोविंदा कहते हैं, 'इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? पागल हो क्या? जिसका नाम बिल्कुल साफ-सुथरा हो, वो तो सबसे खतरनाक इंसान होता है. जिसे लोग बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, तो उससे डरते भी हैं. एक्सक्यूज मी! ये सब क्वालिटी की वजह से भी हो सकता है, जैसे वो टाइम पर आता है, दिल का अच्छा है, वरना. ये तय है कि उनका नाम खराब हो जाएगा.'

Advertisement

'कभी-कभी ये बातें हद से ज्यादा हो जाती हैं. देखो, इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को किसी ना किसी समय बाहर निकाल दिया जाता है और बदनाम कर दिया जाता है. देखो लेजेंडरी अमिताभ बच्चन को, वो फिल्म इंडस्ट्री में परफेक्ट एक्टर थे ना? लेकिन वो 14-15 साल गायब रहे. क्यों? क्या वो शूट पर टाइम पर नहीं पहुंचते थे? राजेश खन्ना को देखो. करियर के बीच में ही एक पूरा ग्रुप बोलने लगा कि नहीं ये अच्छा नहीं, ये गलत है, वो गलत है, वो अजीब लगता है. फिर क्यों? ये एक फेज है जो गुजरना पड़ता है. इससे कैसे बाहर निकलते हो, यही खेल है.''

गोविंदा ये भी कहते हैं कि इंडस्ट्री में आमिर खान का भी नाम खराब किया गया, मगर फिर जब उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाने लगा तो सबकुछ बदल गया. बात करें गोविंदा के वर्क फ्रंट की, तो कहा जा रहा है कि वो जल्द सलमान खान के साथ फिल्म में काम करेंगे, जिसकी अनाउंसमेंट कुछ महीनों पहले खुद सलमान ने भी की थी. हालांकि ये कौनसा प्रोजेक्ट है, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement