सुनीता के आरोपों से परेशान गोविंदा, पत्नी के आगे हुए बेबस, बोले- आदमी घर में चुपचाप सहता है

90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं. सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते का आरोप लगाया है, जिसके बाद गोविंदा ने अपनी सफाई पेश की है.

Advertisement
गोविंदा ने बयां किया दर्द (Photo: ITG) गोविंदा ने बयां किया दर्द (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. वो लंबे से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सुनीता आहूजा ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया है. गोविंदा ने पत्नी के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है. 

दर्द में गोविंदा 
गोविंदा और सुनीता आहूजा फैन्स के फेवरेट कपल हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच अनबन की खबरों ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा से पूछा गया कि सुनीता भाभी जो कमेंट बोल रही हैं आपके अफेयर के बारे में. स्टारडम नहीं हैंडल कर पा रहे थे ये सब. आप जब अपने बारे में ये सब स्टेटमेंट सुनते हो तो आपको दुख पहुंचता है? गोविंदा ने कहा कि हर आदमी, हर पुरूष घर में चुपचाप सहता है. वो जो तमीज है, अच्छाई है. बिना किसी को दुख पहुंचाए आप अपना काम करते रहिए. 

Advertisement

गोविंदा ने कहा कि जिस वक्त आप अपने दर्द की नुमाइश कर रहे हों और आपके चेहरे से रौनक टपक रही हो. तो आप ऐसा सोचने लगते हैं कि आरे आंखें फिसल रही हैं. चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है. कभी-कभी कुछ लोग ईमानदार दिखते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है. मैं ये कह रहा हूं कि आप आगे निकालिए. टॉप पर आइए. 

याद आई मां की सलाह 
गोविंदा अपनी मां से बेइंतिहा प्यार करते थे. उन्होंने मां की सलाह को याद करते हुए कहा कि सिर्फ कुछ लोगों को अपना पूरा संसार मत मानो, क्योंकि अगर वो धोखा देंगे तो कहां जाओगे. मां ने कहा था कि बहुत सारे लोग तुमसे प्यार करते हैं.

उन्होंने लोगों से विनती की कि जब तक वो खुद कुछ गलत ना कहें या किसी चीज को कंफर्म ना करें, तब तक शांत रहें और अपने काम पर फोकस करें. गोविंदा ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आलोचना को ज्यादा ध्यान मिलता है, तारीफ को नहीं. इसलिए अच्छा काम करते रहो और आगे बढ़ो. किसी को बेइज्जत करने से किसी का सम्मान नहीं बढ़ता.

Advertisement

गोविंदा की बातें सुनने के बाद फैन्स उनकी हालात एक आम पति जैसी बता रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement