बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा का पत्नी सुनीता संग रिश्ता लंबे समय से मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता अक्सर गोविंदा पर पब्लिकली तंज कसती हुई दिखाई देती हैं. अब गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट ने सुनीता संग एक्टर के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
डॉक्टर ने क्या कहा?
गोविंदा की फिजियोथेरेपिस्ट Dr Surabhi Dhanwala ने बताया कि जब 2024 में एक्टर को गलती से गोली लगी थी, तब वो पर्सनल लाइफ में कई चैलेंजेस का सामना कर रहे थे. तब सुनीता उनके साथ दिखाई नहीं देती थीं.
Galatta India संग बातचीत में डॉक्टर ने कहा- गोविंदा ने कुछ समय पहले गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी. उसी समय मैंने उन्हें थेरेपी दी थी. उनकी पर्सनैलिटी काफी स्ट्रॉन्ग है. मैं उनसे दुर्घटना से पहले और बाद में भी मिली हूं. वो काफी डिसिप्लिन में रहते हैं. वो सुबह जल्दी उठते हैं, योग करते हैं और अपना एक रूटीन फॉलो करते हैं. वो मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं. उनकी जांघों पर चोट के निशान थे.
गोविंदा की पर्सनल लाइफ और तलाक की खबरों पर पूछे जाने पर डॉक्टर ने कहा कि वो कभी सुनीता से नहीं मिलीं, क्योंकि सुनीता कभी गोविंदा के साथ उनकी थेरेपी सेशन में नहीं आईं.
डॉक्टर ने कहा- गोविंदा बहुत ही मजबूत शख्सियत हैं और मुझे यकीन है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ की समस्याओं को भी सुलझा लेंगे. उनके निजी जीवन से जुड़ी खबरें उनपर असर डालती हैं, लेकिन उनमें इससे निपटने की ताकत है. वो दर्द में हैं, लेकिन उन्हें मेडिटेशन से स्ट्रेंथ मिलती है. वो घंटों ध्यान करते हैं. वो बहुत आध्यात्मिक हैं और ईश्वर से डरते हैं. वो जानते हैं कि अपनी लड़ाई खुद कैसे लड़नी है.
क्या बोलीं गोविंदा की बेटी?
वहीं, सुनीता आहूजा के लेटेस्ट व्लॉग में गोविंदा की बेटी टीना ने भी उनकी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया. टीना बोलीं- ये दो साल अच्छे नहीं रहे. उतार-चढ़ाव भरे रहे. वहीं, सुनीत ने आगे कहा- हर काम लिमिट्स में रहकर ही करना चाहिए. मैंने अपने सारे कर्तव्य निभाए हैं, लेकिन अब मैं अपने लिए जीना शुरू कर चुकी हूं. मैं इससे कहीं बेहतर की हकदार हूं. अब मैं किंग साइज लाइफ जिऊंगी.
aajtak.in