15 हजार लोग कर रहे थे इंतजार, इवेंट में नहीं आए गोविंदा, डुप्लीकेट ने बचाई जान

गोविंदा एक वक्त स्टार थे. उनके पास फिल्मों के बैक टू बैक ऑफर्स थे. एक्टर के उस फेज को लेकर अबू मलिक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कैसे एक इवेंट में गोविंदा के आने का लोगों ने इंतजार किया. लेकिन गोविंदा नहीं आए.

Advertisement
जब गोविंदा अपने वादे से मुकरे (Photo: ITG) जब गोविंदा अपने वादे से मुकरे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

हीरो नंबर 1 गोविंदा एक वक्त स्टार थे. उनके पास फिल्मों के अनेकों ऑफर हुआ करते थे. वो एक साथ कई मूवीज की शूटिंग करते थे. लेकिन आज उनका वक्त खराब चल रहा है. एक्टर के पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है. एक दौर में गोविंदा का स्टारडम अलग ही था. लेकिन उनके नाम कंट्रोर्वसी भी कई थीं. एक्टर पर कई दफा सेट पर लेट आने, मनमानी करने के आरोप लगे थे.

Advertisement

जब गोविंदा के इंतजार में खड़े रहे फैंस
अब म्यूजिक कंपोजर और शो ऑर्गनाइजर अबू मलिक ने नए इटंरव्यू में गोविंदा को लेकर खुलासे किए हैं. अबू ने बताया कि गोविंदा एक बार अपने जीजा के लाइव इवेंट पर नहीं गए थे. जबकि गोविंदा ने खुद अबू से महाराष्ट्र के पुसुद गांव में शो करने को कहा था. शो गोविंदा के जीजा, प्रोड्यूसर आत्मप्रकाश शर्मा ने आयोजित किया था, जो उनकी बहन पद्मा शर्मा के पति हैं. इवेंट में हजारों फैंस एक्टर के इंतजार में उनके दीदार को तरसते रहे, लेकिन गोविंदा नहीं आए. एक्टर को लाने के लिए  हेलीकॉप्टर भी भेजा गया था. लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ.

अबु ने कहा- तब गोविंदा बड़े स्टार बन चुके थे. उन्होंने मुझसे कहा कि उनके लिए शो करो ताकि वो थोड़ा बहुत पैसा बचा सकें. महाराष्ट्र के गांव में ये शो आयोजित हुआ. मैंने इसके लिए हां कहा, क्योंकि गोविंदा पहले से मेरे लिए एक फिल्म कर रहे थे. मैं गोविंदा के लिए ये फ्री में करने को तैयार था. वेन्यू फुल था, हजारों लोग गोविंदा को देखने आए थे. लेकिन वो नहीं आए. ऐसी मुश्किल सिचुएशन से अबू के छोटे भाई और म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक ने उन्हें बाहर निकाला, क्योंकि उनका लुक गोविंदा से मिलता जुलता था. 

Advertisement

अबु बोले- तब डब्बू मेरे साथ था. डब्बू एक्टर की तरह छोटे कद के, स्मार्ट और स्वीट दिखते थे. आर्केस्ट्रा शुरू हुआ. गाना बजने लगा. हर कोई गोविंदा को पूछ रहा था. मैं सबको यही कहते रहा कि गोविंदा आने वाले हैं. पर वो नहीं आए, मुझे लगा 15000 लोग मुझे मार डालेंगे. मुझे कहा गया कि गोविंदा का लाने हेलिकॉप्टर भेजा गया है. लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि हेलिकॉप्टर लैंड कहां करेगा?

''मैंने अपने भाई को शाइनी कॉस्ट्यूम पहनाई और परफॉर्म करने को कहा. मैंने उन्हें गोविंदा के सभी गानों पर डांस करने को कहा. मैंने एक बस तैयार रखी थी ताकि पब्लिक की तरफ से पंगा होने पर वहां से बचकर भाग निकलूंगा. डब्बू का डांस खत्म होते ही हम वहां से भाग निकले.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement