20 साल से गोल्ड गिफ्ट कर रहा पति, एक्ट्रेस को हर साल दिया सरप्राइज, बोलीं- स्मार्ट इंवेस्टमेंट

एक्ट्रेस गुल पनाग ने बताया कि वो गोल्ड की शौकीन हैं. सालों से उनके पति उन्हें सोना गिफ्ट कर रहे हैं. वो इसे स्मार्ट इंवेस्टमेंट मानते हैं. गुल का कहना है कि उन्हें ऐसे जूलरी सेट पसंद हैं जो रोजर्मरा की जिंदगी में पहने जा सकें.

Advertisement
गुल को पसंद है गोल्ड जूलरी (Photo: Instagram @gulpanag) गुल को पसंद है गोल्ड जूलरी (Photo: Instagram @gulpanag)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

जूलरी को लेकर फीमेल्स का ऑब्सेशन किसी से छिपा नहीं है. एक्ट्रेस गुल पनाग गोल्ड की दीवानी हैं. वो जूलरी को लॉकर में रखना नहीं, बल्कि उन्हें पहनकर फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं. उनके मुताबिक, वो ऐसी जूलरी को लेना पसंद करती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में पहनी जा सके. गुल (जो पेशे से पायलट भी हैं) को हाल ही में एविएशन इंस्पायर्ड जूलरी कलेक्शन के इवेंट में देखा गया था. 

Advertisement

गुल को है जूलरी का शौक

यहां गुल ने बताया कि उन्होंने अपनी सैलरी से सबसे बड़ी चीज सोना खरीदी थी. गुल कहती हैं- गोल्ड हमेशा से मेरी लाइफ का हिस्सा रहा है. लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगी कि इसे लेकर रिजिड हूं. भारत के घरों में गोल्ड को क्या अहमियत दी जाती है, मैं उसे जानती हूं, मैंने 20 साल की उम्र में कमाना शुरू कर दिया था. मुझे आज भी याद है 2002 में अपनी सैलरी से मैंने जो सबसे बड़ी खरीदारी की थी वो सोना ही था. तब 10 ग्राम गोल्ड 3500 रुपये का था. मैंने 25 हजार के ईयरिंग्स खरीदे थे. मैं हर साल धनतेरस पर गोल्ड खरीदती हूं. 

गुल का गोल्ड को लेकर झुकाव उनके पति निहाल भी जानते हैं. तभी वो हर बार सोना खरीदकर गुल को सरप्राइज करते हैं. गुल ने कहा- वो पिछले 20 सालों से मुझे सोना खरीदकर दे रहे हैं. तब वो मेरे बॉयफ्रेंड हुआ करते थे. ये बड़ी बात है. हर बर्थडे, एनिवर्सरी पर वो मुझे गोल्ड ही देते हैं. वो इसे स्मार्ट इंवेस्टमेंट के तौर पर देखते हैं. सच कहूं तो ये गलत नहीं है. गुल ने बताया कि गोल्ड की सबसे कीमती चीजों में उनके पास पोलकी नवरत्न बाजूबंद है. इसे उनके पेरेंट्स ने शादी के दिन गिफ्ट किया था. इसमें 9 बेशकीमती स्टोन्स के बीच में एक बड़ा सा पोलकी है. ये ट्रैडिशनल लुक देता है. 

Advertisement

गुल पनाग के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फैमिलीमैन, पाताल लोक जैसी बड़ी सीरीज का हिस्सा रही हैं. वो सालों से इंडस्ट्री में हैं. गुल ने धूप, डोर, हैलो, रन, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम किया है. वो एक्टिंग के अलावा बाइकर, सर्टिफिकेट पायलट, हाथ मैराथन रनर हैं. 2017 में उन्होंने फिटनेस स्टार्टअप मोबीफिट शुरू किया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement