फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को 'धुरंधर 2' का इंतजार, आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत आने से पहले भारतीय फिल्म धुरंधर देखी, जिसे उनके बेटे ने देखने की सलाह दी थी. वह इसके सीक्वल, धुरंधर 2: द रिवेंज के लिए उत्साहित हैं.

Advertisement
'धुरंधर' के मुरीद फिनलैंड के राष्ट्रपति (Photo: ITG) 'धुरंधर' के मुरीद फिनलैंड के राष्ट्रपति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की राजकीय यात्रा पर जाते हैं, तो चर्चा रक्षा सौदों, तकनीक और कूटनीति तक सीमित रहती है. लेकिन फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पर इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का क्रेज चढ़ा हुआ है.

दरअसल स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले अपने बेटे की सलाह पर उन्होंने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' देखी और अब वे इसके आने वाले सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के लिए किसी आम फैन की तरह उत्साहित हैं. 

Advertisement

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने क्या कहा?
4 से 7 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आए अलेक्जेंडर स्टब ने न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत की. उन्होंने हंसते हुए बताया कि उनके बेटे ने उन्हें यह फिल्म देखने के लिए जोर दिया था. राष्ट्रपति ने कहा, 'यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे 'धुरंधर' देखने को कहा. मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई. अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ
राष्ट्रपति की इस चर्चा के बीच ही फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है. 7 मार्च की सुबह फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. इस नए फुटेज में रणवीर सिंह एक बार फिर 'जसकीरत सिंह रंगी' के किरदार में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन करते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

ट्रेलर की झलक दिखाती है कि कैसे जसकीरत कराची के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पैठ जमा चुका है और अब वह ल्यारी जैसे इलाकों को कंट्रोल कर आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने की तैयारी में है. यह सीक्वल 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में आएगी.

सितारों से सजी है पूरी फिल्म
फिल्म की सफलता में इसके कलाकारों की टोली का बड़ा हाथ रहा है. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रूप में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया, वहीं संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. पहले पार्ट के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट आया था, जहां जसकीरत की असली पहचान उजागर हुई थी और अब सीक्वल वहीं से आगे बढ़ेगा. फिलहाल, जो लोग पहला पार्ट मिस कर चुके हैं, वे इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement