इंफ्लुएंसर से मिलने झुग्गी-बस्ती में पहुंचीं फराह खान, जमीन पर बैठकर खाया खाना, सादगी पर फिदा फैंस

फिल्ममेकर फराह खान ने अपने कुकिंग व्लॉग में मुंबई की बस्ती में रहने वाली इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिन याद किए और सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया.

Advertisement
शाहिदा अंसारी से मिली फराह खान (Photo: Screengrab) शाहिदा अंसारी से मिली फराह खान (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

फिल्ममेकर फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स फैंस के बीच खूब हिट होते हैं. अक्सर वो सेलेब्स के घर जाकर कुछ स्पेशल डिश की रेसिपीज शेयर करती हैं. लेकिन इस बार वो किसी पॉश एरिया नहीं बल्कि मुंबई के स्लम एरिया में कुक दिलीप संग पहुंचीं. जहां उन्होंने फेमस इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी से मुलाकात की. उनके घर में उनके परिवार के साथ वक्त बिताया. साथ ही उनकी जर्नी पर भी बात की और अपने गरीबी के दिन याद किए. 

Advertisement

फराह-शाहिदा का स्ट्रगल

फराह का ये व्लॉग मस्ती-मजाक के दौर से शुरू हुआ, दोनों ने एक दूसरे की खूब खिंचाई की. फराह शाहिदा संग पूरी बस्ती घूमीं, लोगों से प्यार से मिलीं. साथ ही जमीन पर बैठकर साथ में खाना भी खाया. इंफ्लुएंसर से बात करते हुए फराह ने अपने पुराने दिन याद किए. और उनका घर देखकर बताया कि- मैं, मेरी मां और साजिद भी एकसाथ ऐसे ही एक कमरे में 5 साल तक रहे हैं. मुझे अब 40 साल हो चुके हैं यहां से निकले हुए. फराह ने साथ ही बताया कि उन्हें करियर के 34 साल हो चुके हैं.  

शाहिदा ने भी बताया कि उस एक कमरे में उनका पांच मेंबर्स का पूरा परिवार रहता है. उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था. मेरे शौहर ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दी. लेकिन रातोरात पॉपुलैरिटी नहीं मिली. मुझे 8 साल लगे फेमस होने में. 

Advertisement

फैंस हुए कायल

फैंस फराह और शाहिदा की ट्यूनिंग देखकर बेहद खुश हुए. फिल्म मेकर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि- फराह मैम को सैल्यूट, कितने प्यार से पेश आईं. कोई भेदभाव नहीं किया, आराम से उनके घर में बिना किसी ड्रामा के उनके बेड पर बैठीं. बस्ती की गली में घूमीं. लोगों से गले मिली हाथ तक मिलाया. वहीं कुछ ने हम्बल एटीट्यूड की तारीफ करते हुए कहा कि एक बार भी शाहिदा के मजाक पर गुस्सा या नाराजगी नहीं दिखाया

शाहिदा अंसारी इंस्टाग्राम पर एक उभरती हुई डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके 1 मिलियन तक फॉलोअर्स हैं. वो मुख्य रूप से ह्यूमर्स रील्स बनाती हैं. मस्ती मजाक में वो लोगों को अलर्ट करने का काम भी करती हैं. शाहिदा ने व्लॉग में बताया कि उनकी शादी को 22 साल हो चुके हैं, उन्होंने लव मैरिज की थी. कपल के तीन बच्चे हैं. उनकी बस्ती के सभी लोग बहुत सपोर्टिव हैं. रील बनाने में मदद भी करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement