ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया. एक्ट्रेस को जब इस बाता का पता चला तो उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की.

Advertisement
ईशा देओल ईशा देओल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

सोशल मीडिया के फायदे तो बहुत हैं मगर नुकसान भी कम नहीं हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के लिए प्राइवसी और सिक्योरिटी को लेकर खतरा अक्सर बना रहता है. सिर्फ आम जन ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के भी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होते रहे हैं. हाल ही में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया. एक्ट्रेस को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी साझा की. 

Advertisement

एक्ट्रेस के पास कॉपीराइट वॉयलेशन का मैसेज आया जिसके बाद तुरंत उन्होंने अपने फॉलोअर्स से इस बात की जानकारी साझा की. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किया है और फैन्स से गुजारिश की है कि उनके अकाउंट से आ रहे किसी भी मैसेज का रिप्लाए ना किया जाए. एक्ट्रेस ने लिखा- आज सुबह मेरा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया. इसलिए कृपया आप मेरे अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज का रिप्लाए ना करें. बाधा के लिए खेद है. एक्ट्रेस ने इसी के साथ वो स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जहां पर उनके नाम की जगह इंस्टाग्राम सपोर्ट लिखा नजर आ रहा था. 

 

देखें: आजतक LIVE TV

आशा भोसले का भी हो गया था अकाउंट हैक

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स का इस तरह अकाउंट हैक होना कोइ बड़ी बात नहीं है. पिछले कुछ समय में और भी ऐसी नामी हस्तियां रही हैं जिनके अकाउंट्स हैक हुए हैं. इसमें महान गायिका आशा भोसले समेत, फराह खान, सुजैन खान, विक्रांत मेस्सी और उर्मिला मातोंडकर के नाम भी शामिल हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने भारत तख्तानिया से शादी की है और इस शादी से उन्हें 2 बच्चे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement