कंगना के बयान पर दिलजीत का पलटवार, टीवी पर आकर खुद को देशभक्त समझते हैं, ये ड्रामा क्या है?

कंगना जहां एक तरफ किसानों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करती हैं वहीं दिलजीत किसानों का समर्थन करते हैं और कंगना को मुंहतोड़ जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी की थी. अब इस पर दिलजीत का जवाब भी आ गया है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ, कंगना रनौत दिलजीत दोसांझ, कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग चलती ही रहती है. दोनों एक दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं. कंगना जहां एक तरफ किसानों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करती हैं वहीं दिलजीत किसानों का समर्थन करते हैं और कंगना को मुंहतोड़ जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी की थी. अब इस पर दिलजीत का जवाब भी आ गया है. 

Advertisement

दिलजीत ने ट्वीट के जरिए कंगना के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने एक्टर को खलिस्तानी कह कर संबोधित किया था. दिलजीत ने पंजाबी में तीन ट्वीट कर कंगना को जवाब दिया.  उन्होंने लिखा- आपने मुझसे पूछा है, मैं जवाब दे देता हूं. ये ड्रामा क्या है? वे देश के बारे में बात करते हैं, पंजाब के बारे में बात करते हैं. वे डिबेट को दूसरे एंगल में ले जाना चाहते हैं. आप हमें उस तरह से प्रोजेक्ट करना चाहते हैं जैसा आप चाहते हैं? वाह! 

 

 

उन्होंने आगे लिखा कि- 'देश में आग लगाने का काम अपने आपको मास्टर-मास्टरनी कहलाने वाले ये लोग करते हैं. मुझे पता है गंदगी का जवाब देना ठीक नहीं है, पर हर बात पर चुप रहना भी अच्छा नहीं. कल को किसी को कुछ भी बना देंगे. पंजाबी अभी जिंदा हैं.'

Advertisement

पंजाबी आपको बहुत चुभते हैं?

दिलजीत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि- वो टीवी पर आते हैं और खुद को देशभक्त समझते हैं. वो ऐसे बात करते हैं जैसे सारा देश बस उनके लिए है. जब भी जरूरत पड़ी है तब पंजाबियों ने अपनी जान भी दांव पर लगाई है. खुदा ना करे अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम फिर से देश के लिए अपनी जान देने को तैयार रहेंगे. और यही पंजाबी आपको बहुत चुभते हैं?

चलती रहती है दोनों में बहस

बता दें कि कंगना और दिलजीत दोसांझ की इस ट्विटर फाइट को लगभग दो महीने बीत गए हैं. इस दौरान दोनों एक दूसरे की खिंचाई करने से कभी बाज नहीं आए. कंगना रनौत दिलजीत को हमेशा उकसाती नजर आती हैं. मगर दिलजीत बस कभी-कभी ही नाप-तोल कर जवाब देते हैं. इस बार फिर से दिलजीत ने कंगना के कमेंट का करारा जवाब दे दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement