पंजाबी आ गए ओए... जिम्मी फॉलन के शो में दिलजीत दोसांझ, होस्ट को सिखाया भांगड़ा, Video

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में कमबैक किया है. सोशल मीडिया पर उनके भांगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं. शो में चार चांद लगाने के लिए होस्ट जिम्मी फॉलन ने दिलजीत का शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement
विदेश में छाए दिलजीत (Photo: Instagram @jimmyfallon) विदेश में छाए दिलजीत (Photo: Instagram @jimmyfallon)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ग्लोबल आइकन बन चुके हैं. एक बार फिर वो दुनियाभर में अपने टैलेंट की चमक बिखेर रहे हैं. दिलजीत ने 2024 में अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में डेब्यू किया था. दो साल बाद वो फिर से इतिहास दोहराने 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में पहुंच चुके हैं. इस खबर ने उनके फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल हाई कर दिया है. 

Advertisement

विदेशी शो में छाए दिलजीत 
सोशल मीडिया पर 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' शो के सेट से बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दलिजीत कहते हैं कि क्या लगता था नहीं लौटेंगे?. इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं, कहा था ना कि एक बार पंजाबी आ जाएं तो जल्दी जाते नहीं. वीडियो के बैकग्राउंड में उनका सुपरहिट ट्रैक 'मोरनी' बज रहा है. वो अपने डांस, सेंस ऑफ ह्यूमर और एनर्जी से सबको दीवाना बना गए. 

यही नहीं उन्होंने शो के होस्ट जिम्मी फॉलन को भी भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया. दिलजीत पहले जिम्मी फॉलन को भांगड़ा स्टेप सीखाते हैं. इसके बाद दोनों साथ में भांगड़ा करने लगते हैं. जिम्मी फॉलन ने दिलजीत के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दिलजीत अपना औरा साथ लाए हैं. होस्ट ने इंस्टाग्राम पर दिलजीत के लिए एक थैंक्यू पोस्ट भी शेयर किया है.

Advertisement

विदेशी जमी पर दिलजीत ने देसी रंग दिखाकर सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि सेलेब्स का भी दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगा दिए.  जिम्मी फॉलन और दिलजीत के भांगड़ा वीडियो पर नरगिस फाकरी ने हार्ट इमोजी बनाया है. समीरा रेड्डी ने दोनों की परफॉर्मेंस को फायर बताया. करण अजुला, शमिता शेट्टी और गुरु रंधावा जैसे तमाम सेलेब्स ने दिलजीत की परफॉर्मेंस को दिल जीत लेने वाला बताया. 

दो साल पहले 2024 में जब दिलजीत ने जिम्मी फॉलन के शो पर डेब्यू किया था, तो उन्होंने 'G.O.A.T.' और 'Born to Shine' जैसे गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देकर आग लगा दी थी. उस वक्त पूरी दुनिया ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी आर्टिस्ट माना. दो साल बाद जब उन्होंने शो पर कमबैक किया, तो दोबारा हल्ला मचा दिया. अब तो सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि दिलजीत यहीं रुकने वाले नहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement