खून से लथपथ रणवीर-जंजीरों से जकड़ा चेहरा, दर्द में किया शूट 'धुरंधर' का फाइट सीन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल का इंटेंस फाइट सीक्वेंस दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. ये सीन करते हुए दोनों एक्टर्स को चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर पूरी मेहनत से शूटिंग की. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने पूरा किस्सा शेयर किया है.

Advertisement
रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल के फाइट सीक्वेंस की तारीफ (Photo: Screengrab) रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल के फाइट सीक्वेंस की तारीफ (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

धुरंधर 2 में हमजा के रोल ने रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया है. चाहे वो जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में इमोशंस दिखाने हो या हमजा बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने हों, हर फ्रेम में रणवीर ने शाइन किया है. धुरंधर 2 में मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल संग उनका एक इंटेंस फाइट सीक्वेंस है. जिसमें अर्जुन, रणवीर के चेहरे को जंजीर से लपेटकर उन्हें दर्द देते हैं.

Advertisement

कैसे शूट हुआ रणवीर-अर्जुन का इंटेंस सीक्वेंस?

जंजीरों में जकड़े-खून से लथपथ रणवीर को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. इस फाइट सीक्वेंस ने दर्शकों को असहज किया. अब फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन के शूट होने का किस्सा शेयर किया है. डिजिटल कमेंट्री संग बातचीत में एजाज गुलाब ने बताया कि अर्जुन और रणवीर के बीच ये सीन बेहद इंटेंस था. इसे इसी तरीके से डिजाइन किया गया था कि ऑडियंस पर इम्पैक्ट हो. वो अनकंफर्टेबल फील करे. इस सीक्वेंस को करते हुए रणवीर-अर्जुन को चेहरे पर चोट भी आई थी. दोनों एक्टर्स सीन में इतना रमे हुए थे कि उन्होंने दर्द और चोट की कोई चिंता नहीं की.

वो कहते हैं- वो प्रॉप यानी जंजीर रबड़ की बनी हुई थी. भले ही वो रबड़ की बनी थी लेकिन उसका इम्पैक्ट फिर भी होगा. आपको जख्म नहीं होगा, लेकिन उसका लगा हुआ दर्द तो होगा ही. उन एक्टर्स ने दर्द को सहा है. सीन करते हुए कहीं ना कहीं, कुछ ना कुछ दर्द उन्हें होता था. वो दोनों सीन में इतने खोए हुए थे, एक्शन करने में उन्हें इतना मजा आ रहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि चोट लगी है तो ब्रेक ले लेते हैं. दोनों को सीन में चोट लगी है. प्रॉप भले ही हल्की चीज का बना था, लेकिन अगर मैं उसे फोर्स के साथ यूज कर रहा हूं तो वो हर्ट जरूर करेगा. जैसे ही जंजीर को चेहरे पर लपेटा, उसे टाइट करने पर रणवीर की आंखें आपने देखी होंगी, हमने स्किन स्ट्रेच करवाई थी. दोनों एक्टर्स ने ये सीन करने में अपना फुल एफर्ट दिया है.

Advertisement

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को पब्लिक और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. मूवी कमाई के मामले में हर रोज नया कीर्तिमान रच रही है. इसने 5 दिन में घरेलू मार्केट में 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement