Pathaan के सेट से Deepika Padukone की ग्लैमरस फोटो लीक, येलो बिकिनी में दिखा टशन

फैंस को दीपिका का ग्लैमरस अंदाज फिल्म गहराइयां में देखने को मिला था. गहराइयां में दीपिका ने बिकिनी पहन ग्लैमर तो बढ़ाया ही, साथ ही कई दफा इंटीमेट सीन्स भी दिए. पठान से दीपिका की ये स्टनिंग तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को उम्मीद है कि इसमें भी एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. 

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • अगले साल रिलीज होगी पठान
  • फिर साथ आएंगे दीपिका-शाहरुख
  • शाहरुख की शर्टलेस फोटो हुई थी वायरल

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान की इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. स्पेन में फिल्म की शूटिंग जोरों पर है. मूवी सेट से हाल ही में शाहरुख खान की शर्टलेस फोटो सामने आई थी. गुडन्यूज ये है कि किंग खान के बाद बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण की तस्वीरें भी लीक हो गई हैं.

शाहरुख के बाद दीपिका की फोटो वायरल

Advertisement

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का लुक सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस येलो बिकिनी में जलवे बिखेर रही हैं. पठान के सेट पर दीपिका का ग्लैमरस अवतार देख क्यों होश उड़ गए ना? ये तो बस झलक है पूरी पिक्चर तो अभी  बाकी है. तस्वीर में बिकिनी लुक में दीपिका सिजलिंग हॉट नजर आ रही हैं. उनके इस ग्लैमरस लुक को देख फैंस फिदा हो रहे हैं.

The Kashmir Files Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की तबाही, छठे दिन की कमाई ने चौंकाया, 100cr कमाने की ओर
 

इससे पहले फैंस को दीपिका का ग्लैमरस अंदाज फिल्म गहराइयां में देखने को मिला था. गहराइयां में दीपिका ने बिकिनी पहन ग्लैमर तो बढ़ाया ही, साथ ही कई दफा इंटीमेट सीन्स भी दिए. पठान से दीपिका की ये स्टनिंग तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को उम्मीद है कि इसमें भी एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. 

Advertisement

Sharmaji Namkeen Trailer: मजेदार है ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म का ट्रेलर, शर्मा जी के रोल में हिट
 

दीपिका और शाहरुख खान साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी हिट है. खास बात ये है कि दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट ही की थी. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. इस पिक्चर में सलमान का कैमियो भी है. खबरें हैं सलमान अपने खास दोस्त शाहरुख की ये फिल्म फ्री में कर रहे हैं. 

आपको कैसा लगा दीपिका का बिकिनी लुक? 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement