दीपिका पादुकोण अपनी प्राइवेट लाइफ को जितना भी छुपा लें पर सोशल मीडिया उनके खुलासे कर ही देता है. एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों द्वारा साझा किए फोटोज ने दीपिका के इस लोकेशन का राज खोल दिया है. उनकी फ्रेंड्स ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं.
तस्वीरों में दीपिका ब्लैक आउटफिट में गॉर्जियस लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहने हैं. बन शेप हेयरस्टाइल, Dior की नेकलेस और स्मोकी आई मेकअप में दीपिका स्टनिंग लग रही हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स लैली मिर्जा और अलीजे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीरें साझा की हैं. उनके अलावा एक्टर-होस्ट नितिन मिरानी ने भी इस फ्रेंड्स नाइट आउट की फोटोज शेयर की हैं.
Akshay Kumar-Jacqueline Fernandez के रोमांस में आया फनी ट्विस्ट, वीडियो वायरल
दीपिका का पिछला इंस्टा पोस्ट
दीपिका के फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ की है. फिलहाल, दीपिका अपने इस दुबई ट्रिप की तस्वीरें कब साझा करेंगी, फैंस को इसका इंतजार है. उनकी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास के लिए है, जिसमें वे ब्लैक-व्हाइट और यैलो प्रिंटेड कपड़ों में नजर आईं.
खास अंदाज में पुलकित ने मनाया गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा का बर्थडे, शेयर की क्यूट PHOTOS
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस वक्त कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में वे कपिल देव की पत्नी का रोल निभा रही हैं. शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे संग काम कर रही हैं. इसके अलावा उनके पास इंटर्न हिंदी रीमेक, फाइटर, पठान और प्रभास के साथ एक फिल्म उनके हिस्से में है.
aajtak.in