लॉकडाउन के बाद फिर काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण, गोवा में शुरू करेंगी शूटिंग

शनिवार को दीपिका की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ फोटोज वायरल हो गई थीं. बाद में मालूम चला कि एक्ट्रेस शकुन बत्रा संग अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रही है. लंबे समय से शकुन बत्रा की इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन के दौरान फैन्स का खूब मनोरंजन किया है. उन्होंने अपने कुकिंग स्किल्स दिखा सभी को खूब इंप्रेस किया है.लेकिन अब दीपिका फिर वो काम करने जा रही हैं जिसमे वे माहिर हैं. वे लंबे समय बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. लॉकडाउन खुलने के बाद दीपिका अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हो गई हैं.

Advertisement

फिर शूटिंग पर लौटीं दीपिका

शनिवार को दीपिका की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ फोटोज वायरल हो गई थीं. बाद में मालूम चला कि एक्ट्रेस शकुन बत्रा संग अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रही है. लंबे समय से शकुन बत्रा की इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन अटकलें ऐसी हैं कि ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है. फिल्म में गली बॉय के एमसी शेर यानी की सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं. अनन्या पांडे को भी पहली बार दीपिका संग कास्ट किया गया है. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

शकुन बत्रा की इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्हें शकुन से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि वे इससे पहले कपूर एंड सन्स  जैसी बेहतरीन फिल्म को भी डायरेक्ट कर चुके हैं. करण के मुताबिक इस नई फिल्म के जरिए शकुन प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. उनके मुताबिक इस फिल्म को अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज करने की तैयारी है.

Advertisement

रणवीर संग 83 में कर रहीं काम

दीपिका की बात करें तो वे पति रणवीर सिंह संग फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं. फिल्म में एक तरफ रणवीर, कपिल देव के रोल में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं. फिल्म को कोरोना वायरस की वजह से पोस्टपोन किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement