'वो गजब एक्टर है', गोविंदा की तारीफ में बोले डायरेक्टर डेविड धवन, सेट पर लेट आने पर किया बचाव

डेविड धवन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा के साथ बनाई हैं, जिनमें से अधिक्तर सुपरहिट रहीं. हाल ही में डायरेक्टर ने 90s के सुपरस्टार संग काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया और उनका बचाव भी किया.

Advertisement
गोविंदा के साथ डायरेक्टर डेविड धवन (Photo: Instagram @govinda_herono1) गोविंदा के साथ डायरेक्टर डेविड धवन (Photo: Instagram @govinda_herono1)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

90s में गोविंदा कितने बड़े सुपरस्टार थे, ये अंदाजा आप उनकी फिल्मों से लगा सकते हैं. रिलीज के बाद भी उनकी फिल्में महीनों-महीनों तक सिंगल स्क्रीन्स पर चलती रहती थीं. गोविंदा की ज्यादातर हिट फिल्में डायरेक्टर डेविड धवन के साथ आईं. दोनों की जोड़ी ने 90s से 2000 तक खूब गर्दा उड़ाया था. लेकिन फिर वो दोनों अलग हो गए. 

डेविड धवन-गोविंदा की आइकॉनिक जोड़ी

Advertisement

गोविंदा और डेविड धवन ने एक साथ काफी काम किया. वो दोनों जब साथ आए, तब बड़े पर्दे पर लोगों को मजा ही आया. हाल ही में डेविड धवन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर पहुंचे, जहां उन्होंने गोविंदा संग अपने कोलैब पर बात की. उन्होंने बताया कि वो और गोविंदा एक साथ 17 फिल्में कर चुके हैं. डेविड धवन के मुताबिक, गोविंदा एक शानदार कलाकार हैं. 

डायरेक्टर ने कहा, 'मैंने उनके साथ 17 फिल्में की हैं और मुझे लगता है कि अभी तक मैंने जितने एक्टर्स के साथ काम किया है, गोविंदा उनमें से सबसे बेस्ट है. शानदार कलाकार है.' अपने पिता के साथ शो पर आए वरुण धवन ने भी गोविंदा की बात की.

उन्होंने कहा, 'अब जो भी सीन लिखा जाता है, उन्हें याद आती है ची ची भैया यानी गोविंदा की. अगर ची ची यहां होते, तो वो इसे कैसे करते? तो मैं उन्हें बताता हूं कि मुझे तो अपनी ऑडियंस के लिए परफॉर्म करना है, जो छोटे-छोटे बच्चे हैं. तो मेरे सामने बहुत बड़ी चुनौती है, उनके जैसा करने की. ये हमेशा मुझे कहते हैं — सलमान इसे ऐसे करता, ची ची ऐसे करता, अनिल ऐसे करता... लेकिन फिर मुझे सोचना पड़ता है कि मैं इसे कैसे करूं. जब कोई भी एक्टर खराब परफॉर्म कर रहा होता है, तो डैड माइक पर बोल देते हैं कि थंडा एक्टर है, थंडा एक्टर है.'

Advertisement

गोविंदा की तारीफ में क्या बोले डेविड धवन?

डेविड धवन ने आगे गोविंदा को लेकर काफी बातें की. उन्होंने कहा, 'यहां मैं आपको बताना चाहता हूं, लोग बोलते हैं ना कि वो (गोविंदा) शूटिंग पर लेट आता है... अरे आज कौन सा एक्टर लेट नहीं आता? लेट आने वाली बात छोड़ो... वो आता है, अपना काम पूरा करके चला जाता है.'

डायरेक्टर ने पार्टनर फिल्म का किस्सा सुनाते हुए कहा, 'आप यकीन नहीं करोगे. वो आता था और अपना सीन पूछता था. सीन चार पेज का होता था. वो सीन अच्छे से पढ़ता था, जबकि मैं शॉट सेट कर रहा होता था. वो बोलता था कि अभी सेट मत करो. एक काम करो, ये सीन देखो. मुझे परफॉर्म करते हुए देखो. मैं इसे एक ही टेक में कर दूंगा. ये पार्टनर फिल्म में हुआ था. उस सीन में उसने तरह-तरह की एक्रोबैटिक्स (कूद-फांद, करतब) किए थे. आप सोच भी नहीं सकते. फिर उसने मुझे कहा कि सीन को जैसा चाहो एडिट कर लो. कमाल का था. गोविंदा गजब है.'

बात करें डेविड धवन की, तो वो जल्द अपने बेटे वरुण के साथ नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं जो 12 जून 2026 को रिलीज की जाएगी. इसमें पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेसेज शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement