कैसे प्रोड्यूसर हैं Shahrukh khan? Abhishek Bacchan ने दिया ये जवाब

अभिनेता अभिषेक की आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास को सुपरस्टार शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें अभिषेक से प्रशंसा मिली है. एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक शाहरुख की स्टोरी टैलिंग की काफी तारीफ करते नजर आए.

Advertisement
बॉब बिस्वास के अभिषेक बच्चन ने की अपने प्रोड्यूसर शाहरुख खान की तारीफ बॉब बिस्वास के अभिषेक बच्चन ने की अपने प्रोड्यूसर शाहरुख खान की तारीफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST
  • अभिषेक से मिली शाहरुख को तारीफ
  • 3 दिसंबर होगा प्रीमियर
  • अभिषेक ने बढ़ाया 100 किलो वजन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक्टिंग तो सभी ने देखी है लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया हैं. अभिनेता अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास को शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसी बीच अभिषेक शाहरुख के प्रोड्यूसर रूप की तारीफ करते नजर आए. एक इटरव्यू के दौरान रैपिड फायर खेलते हुए उनसे सवाल पूछा कि एक प्रोड्यूसर के रूप में शाहरुख खान कैसे हैं? बिना कुछ सोचे अभिषेक ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा- शाहरुख कहानियों में विश्वास रखते हैं. और साथ ही उस कहानी को कैसे दर्शाना और बताना हैं उन्हें बखूबी आता है. 

Advertisement

बॉब के रोल में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन एक ऐसे कलाकार है जो हर बार चुनौती पूर्ण रोल और अलग अलग किरदारों को निभाते आए हैं, अब बॉब बिस्वास में फिर एक बार अपना ट्रासफॉरमेशन कर एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह और अमर उपाध्याय भी फिल्म में नजर आएंगे. तैयारी को लेकर फिल्म की प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने बताया कि उन्हें रोल के लिए पूरा 100 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था.

'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया प्री वेडिंग वीडियो 

क्या है बॉब की कहानी

अभिषेक फिल्म में एक हत्यारे की भूमिका निभाएंगे जो अपनी याददाश्त खो चुका है और अपने पुराने जीवन को फिर से याद करने की कोशिश कर रहा है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अभिषेक विद्या बालन की फिल्म कहानी में खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर बॉब की स्किन में अपने आप को बदल लेते हैं.  सुजॉय घोष की बेटी दीया अन्नपूर्णा घोष के निर्देशन में बनी फिल्म बॉब बिस्वास का प्रीमियर 3 दिसंबर को रिलीज होगा.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement