9 मार्च को आएगा अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर? तारीख के पीछे छुपा है राज!

अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' अपनी पहली रिलीज के लिए तैयार है. खबर है कि मेकर्स ने मार्च में एक तारीख चुनी है जिसे एक्टर खास मानते हैं. जानिए क्या है इसके बारे में.

Advertisement
 'भूत बंगला' का टीजर कब रिलीज होगा? (Photo: Screengrab) 'भूत बंगला' का टीजर कब रिलीज होगा? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, पर्दे पर धमाल मचना तय होता है. 'भूल भुलैया' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों से दर्शकों को लोटपोट करने वाली ये जोड़ी अब 'भूत बंगला' के साथ वापसी करने को एक दम तैयार है.  इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और अब फिल्म के टीजर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मेकर्स 9 मार्च को फिल्म की पहली झलक दिखाने का तैयारी कर रहे है, जो न केवल फिल्म के प्रचार के लिए बल्कि खुद अक्षय कुमार के लिए भी बेहद खास दिन है. 

टीजर लॉन्च की तारीख में क्या खास है?
इंडिया टुडे के सोर्स के मुताबिक टीजर लॉन्च के लिए 9 मार्च की तारीख चुनना महज इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक दिलचस्प वजह है. अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को होता है और फिल्म जगत में यह बात जगजाहिर है कि वे '9' नंबर को अपने लिए काफी लकी मानते हैं. चाहे उनकी कारों की नंबर प्लेट हो या उनके जीवन के महत्वपूर्ण फैसले, अक्षय अक्सर इस अंक को प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि 'भूत बंगला' की टीम ने अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए इस विशेष दिन को चुना है, ताकि सफलता की उम्मीदों को अक्षय के इस गुडलक का साथ मिल सके.

Advertisement

प्रियदर्शन के साथ धमाकेदार वापसी
'भूत बंगला' का टीजर उन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा जो सालों से अक्षय और प्रियदर्शन को दोबारा एक साथ देखना चाहते थे. इस जोड़ी ने पिछले दशकों में भारतीय सिनेमा को कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म भी हॉरर और कॉमेडी का वैसा ही सटीक मिश्रण होगी, जैसा हमने 'भूल भुलैया' में देखा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का पूरा ट्रेलर इसी महीने के अंत में आएगा और इसे रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में अटैच किया जा सकता है.

तब्बू और अक्षय 25 साल बाद दिखेंगे साथ
फिल्म की एक और खास बात कुमार और तब्बू का लगभग 25 साल बाद ऑन-स्क्रीन रीयूनियन है. दोनों एक्टर्स ने पहले हेरा फेरी और तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था, और उनके कमबैक कोलेबोरेशन ने फैंस का काफी ध्यान खींचा है. इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी है, जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement