अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे को फैंस और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला. लेकिन कुछ लोगों ने फिल्म को ये कहकर ट्रोल भी किया कि इसमें मेंटल हेल्थ को लाइटली दिखाया गया है. इस गंभीर मुद्दे के साथ न्याय नहीं किया गया. अतरंगी रे को लेकर उठे विवाद पर अब मूवी के राइटर हिमांशु शर्मा का रिएक्शन आया है.
अतरंगी रे की ट्रोलिंग पर क्या बोले फिल्म के राइटर?
हिमांशु शर्मा का कहना है कि वो डॉक्यूमेंट्री नहीं बना रहे थे. फिल्म को एंटरटेनिंग बनाए रखना उनके लिए जरूरी था. इंडिया टुडे से बातचीत में हिमांशु ने कहा- फिल्म केवल मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं थी. इसके अलावा मूवी में और भी चीजें थीं जैसे प्यार- परफेक्शन और इमपरफेक्शन के बीच एक बहस, प्यार क्या है. जब हम अपने पार्टनर से कुछ उम्मीद करते हैं तो क्या संघर्ष होते हैं. रियल लोग कौन होते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि वे टॉपमोस्ट क्वॉलिटी के साथ सबसे बेस्ट होंगे. लेकिन रियल लोगों में खामियां होती है. हमारी फिल्म कई सारी चीजों को बताना चाहती थी.
कार्तिक... कार्तिक... नाम लेकर एक्टर के घर के बाहर चिल्लाती रहीं लड़कियां, फिर हुआ ये
'अंत में ये फिल्म थी, ना कि डॉक्यूमेंट्री. ये मानसिक बीमारी पर 500 शब्दों का निबंध नहीं है. ये फिल्म है. ये आपका मनोरंजन करने के लिए है. जब हम कोई फिल्म लिखते हैं, तो उसे कई मुद्दों पर अपना रास्ता बदलना पड़ता है, कभी-कभी कुछ चीजें पीछे हट जाती हैं, और कुछ चीजें सबसे आगे होती हैं. फिल्म को उस वजह से देखें जो वो है. इसलिए नहीं जो आप चाहते हैं. बड़ी लोगों ने इसे देखा उन्हें पता था कि फिल्म किस बारे में है और इसलिए हमें इतना प्यार मिला है.'
Jacqueline Fernandez की मां को पड़ा दिल का दौरा, फेसटाइम से हाल-चाल पूछ रहीं एक्ट्रेस
अतरंगी ने सारा ने किया धमाल
फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान ने रिंकू सूर्यवंशी का रोल प्ले किया है. वे बचपन में अपने पेरेंट्स की हुई ऑनर किलिंग देखने के बाद ट्रॉमा में चली जाती है. इस हादसे को रिंकू भुला नहीं पाती. नतीजा ये हुआ कि बड़े होते होते रिंकू खुद की कल्पना में जीने लगती है. बाद में मालूम पड़ता है कि रिंकू का बॉयफ्रेंड सज्जाद अली खान रियल नहीं है. वो रिंकू की कल्पना है. रिंकू के किरदार में सारा अली खान ने जान फूंकी है.
aajtak.in