‘आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है. 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा जी को कार्डियक अरेस्ट आया था. बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Advertisement
आशा भोसले के निधन से दुखी सेलेब्स (Photo: ITG) आशा भोसले के निधन से दुखी सेलेब्स (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

Celebs Reacts on Asha Bhosle Demise: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली हैं. वो अपने पीछे एक लंबी विरासत छोड़ गई हैं. उनके साथ जैसे सुरों का एक पूरा युग खामोश हो गया. वो आवाज, जिसने दशकों तक हर एहसास को शब्द दिए- चाहे वो प्यार हो, दर्द हो, शरारत हो या जश्न, आज हमेशा के लिए थम गई है. हिंदी सिनेमा के अनगिनत गानों में बस चुकी आशा भोसले की आवाज सिर्फ एक गायकी नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन थी.

Advertisement

आशा को 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पोती जनाई ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है. वो ICU में थीं, इसके अगले दिन 12 अप्रैल को खबर आई कि दिग्गज सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

आशा ताई सबकी चहेती थीं. उनके निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की. उन्होंने लिखा-  आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.

Advertisement

'आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति शांति शांति.'

बेटे ने किया कंफर्म- कब होगा अंतिम संस्कार

हर दौर की हीरोइन को अपनी आवाज देने वाली आशा जी ने संगीत को एक नई पहचान दी. उनकी आवाज में वो जादू था, जो पीढ़ियों को जोड़ता रहा और शायद हमेशा जोड़ता रहेगा.

इस दुखद खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की. उन्होंने कहा- मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वो रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. 

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

आशा ताई का जाना देशभर के लिए बड़ी क्षति है. बॉलीवुड जगत से तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बिताए आखिरी पल याद कर रहे हैं. 

Advertisement

अक्षय कुमार ने आशा के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और लिखा कि उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी.

जॉनी लीवर की बेटी कॉमेडियन जेमी लीवर जो आशा भोसले की नकल के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने दुख जाहिर किया. सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- मेरा दिल बहुत भारी है ये लिखते हुए. मैं हमेशा से उनकी कला की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं. अपने सफर के दौरान मैं उनकी आवाज और अंदाज से बहुत प्रेरित हुई. उनकी गायकी से मैं इतनी प्रभावित थी कि मैं खुद-ब-खुद उनकी तरह गाने की कोशिश करने लगी. लोग मेरी आवाज की समानता (इमिटेशन) को पसंद करते हैं, लेकिन सच तो यही है कि आशा जी जैसी सिर्फ एक ही हो सकती हैं.

'उन्हें शन्मुखानंद हॉल में लाइव देखना मेरे लिए कभी न भूलने वाला पल था. उस समय भी उनकी आवाज, उनका आकर्षण और उनकी ऊर्जा ने पूरे मंच को रोशन कर दिया था और मैं उनकी और भी बड़ी फैन बन गई. मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब वो संभव नहीं हो पाएगा. वो शायद मेरे गाल खींचतीं, एक थप्पड़ भी मार देतीं या प्यार से ‘पागल लड़की’ कहतीं… और मैं ये सब खुशी-खुशी स्वीकार करती. जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं- “आप हैं तो हम हैं.” मैं जो भी हूं, उसमें एक हिस्सा “छोटी आशा जी” का है, जो उन्हीं की वजह से है.'

Advertisement

मनोज मुंतशिर ने एक कविता के जरिए आशा भोसले को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने लिखा- कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए.'' आज एक आसमान ने ये जमीन छोड़ दी. आप बहुत याद आयेंगी ताई. ओम शांति!

फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा- ये कहना कि हमने आज एक लेजेंड को खो दिया, बहुत छोटा होगा. आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं थी- उनकी आवाज सिर्फ एक पीढ़ी ही नहीं, बल्कि पूरे सिनेमा के दौर को परिभाषित करती थी. मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनकी शख्सियत का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. आशा जी, आपका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा और हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि हमें आपका जादू महसूस करने का मौका मिला.

रवीना टंडन ने भी आशा भोसले को याद किया और कहा कि ये क्षति कभी भर नहीं सकती.

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी आशा ताई को याद किया और लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि दिग्गज सिंगर नहीं रहीं.

काजोल ने सिंगर को याद करते हुए कहा कि वो हमेशा से लेजेंड थीं. 

वहीं सुशांत दिवगीकर ने लिखा- शांति से अपनी ताकत में आराम कीजिए मेरी क्वीन. 

सुधांशु पांडे ने दिग्गज सिंगर के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उन्हें नम आंखों से याद किया.

Advertisement

आज सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक एहसास हमसे दूर चला गया है. लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने हमेशा हमारे साथ रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement