'दम मारो दम...' आशा भोसले का वो गाना, ज‍िस पर लगा बैन, मगर जीता प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने कई फेमस गाने गाए, जो काफी मशहूर हुए. उनके करियर में एक विवादित गाना भी शामिल हुआ. हालांकि इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला.

Advertisement
आशा भोसले का विवादित गाना (Photo: ITGD) आशा भोसले का विवादित गाना (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

मशहूर सिंगर आशा भोसले का नाम इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ी हस्ती में शुमार था. प्लेबैक सिंगर के तौर पर उन्होंने कई चार्टबस्टर गाने दिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर का एक सबसे बड़ा सुपरहिट गाना एक बार बैन कर दिया गया था? आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा था?

70 के दशक में देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने थे. इन्हीं में से एक गाना था 'दम मारो दम...', जिसने जबरदस्त हलचल मचा दी थी और आखिरकार उसे बैन कर दिया गया था.

Advertisement

'दम मारो दम' को बैन करने की वज

1971 में आई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना 'दम मारो दम...' इतिहास बन गया. आर.डी. बर्मन का संगीत और आशा ताई की आवाज ने इसे रातोरात मशहूर कर दिया. हालांकि, जिस तरह से इस गाने में जीनत अमान को हिप्पी कल्चर अपनाते हुए और चिलम के साथ नशे में दिखाया गया था, उस पर काफी विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने इस गाने पर नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा की कहानी का मुख्य उद्देश्य उस समय देश में फैल रहे हिप्पी कल्चर और नशे की बुरी आदत पर कटाक्ष करना था. फिल्म की कहानी में दिखाया भी गया कि देव आनंद (प्रशांत) अपनी बहन को ढूंढते हुए काठमांडू पहुंचा. वहां उनकी बहन (जीनत अमान) पूरी तरह नशे में डूबी नजर आई. जो दिन रात चिलम फूंकती और नशे में बहकती है.  हालांकि थीम सही होने के बावजूद भारी विवादों का सामना करना पड़ा.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर बैन लगा दिया. यहां तक कि दूरदर्शन ने फिल्म के टेलीकास्ट के दौरान गाने को काट दिया. लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इतने विवादों के बाद भी इस गाने के लिए आशा भोसले को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड भी मिला था.

भले ही आशा भोसले के गाने 'दम मारो दम...' को विवादों और बैन का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आज भी इसे बॉलीवुड का एक क्लासिक गाना माना जाता है. लोग आज भी इसे सुनना और इस पर थिरकना पसंद करते हैं. बाद में इस गाने के कई रिमिक्स भी बने एक गाने में दीपिका पादुकोण भी दिखाई दी है.

आशा भोसले का पहला गाना कौन सा था?
आशा भोसले ने अपना पहला फिल्मी गाना 'चला चला नव बाला' 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए गाया था. इस फिल्म का संगीत दत्ता दावजेकर ने तैयार किया था. हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपना डेब्यू हंसराज बहल की फिल्म 'चुनरिया' (1948) के गाने 'सावन आया' से किया था. लेकिन इसी साल 'चुनरिया' से पहले एक और फिल्म 'अंधों की दुनिया' रिलीज हुई थी, और उन्होंने इन दोनों फिल्मों को मिलाकर कुल तीन गाने गाए थे. उनका पहला सोलो हिंदी गाना फिल्म 'रात की रानी' (1949) के लिए था.

Advertisement

आशा भोसले अब तक कितने गाने गाएं?
आशा भोसले के काम की बात करें तो उनके करियर में फिल्मी संगीत, पॉप, गजल, भजन, भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, कव्वाली और रवींद्र संगीत शामिल हैं. हिंदी के अलावा, उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए. उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement