पवित्र रिश्ता 2 के ट्रोल होने पर बोलीं अंकिता लोखंडे- 'ये सुशांत के रियल फैंस हैं'

दोनों रियल लाइफ में भी साथ थे और एक अच्छे-खासे वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे. अब शो का दूसरा सीजन आ रहा है. इसमें अंकिता के अपोजिट शाहीर शेख नजर आ रहे हैं. मगर दर्शकों को तो सिर्फ अंकिता और सुशांत की जोड़ी ही पसंद है. सोशल मीडिया पर इस सीजन को ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है. अब इसपर खुद अंकिता ने रिएक्टर किया है.

Advertisement
अंकिता लोखंडे संग सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे संग सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST
  • अंकिता लोखंडे ने ट्रोल्स को दिया जवाब
  • पवित्र रिश्ता 2 हो रहा ट्रोल

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकीं अंकिता लोखंडे को फेम टीवी शो पवित्र रिश्ता से मिली थी. इसमें वे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग नजर आई थीं. सुशांत ने शो में मानव का रोल प्ले किया था और अंकिता ने अर्चना का. दोनों की जोड़ी को फैंस से बहुत प्यार भी मिला था. दोनों रियल लाइफ में भी साथ थे और एक अच्छे-खासे वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे. अब शो का दूसरा सीजन आ रहा है. इसमें अंकिता के अपोजिट शाहीर शेख नजर आ रहे हैं. मगर दर्शकों को तो सिर्फ अंकिता और सुशांत की जोड़ी ही पसंद है. सोशल मीडिया पर इस सीजन को ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है. अब इसपर खुद अंकिता ने रिएक्टर किया है.

Advertisement

ट्रोल को अंकिता ने दिया जवाब

वैसे तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही अंकिता को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा है. मगर अब लगता है पवित्र रिश्ता 2 के आने से दर्शक उतने खुश नहीं हैं. वे अभी भी अंकिता और सुशांत की बॉन्डिंग को ही पसंद करते हैं और उनकी नजर में ये जगह कोई और नहीं ले सकता है. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अंकिता ने लिखा कि- मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया है. जो भी लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं मुझे नहीं समझ में आ रहा कि क्यों ट्रोल कर रहे. मगर ठीक है. मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को कहने का हक है. आजादी है. मेरा अकाउंट खुला है इसलिए लोग जो कुछ चाहें वो लिखते रहते हैं. मगर कभी-कभी आपको नहीं पता होता है कि जिस शख्स को आप ट्रोल कर रहे हैं उसके जीवन का सफर कैसा रहा है.

Advertisement

 

किसी को नहीं पता किसी के जीवन में क्या चल रहा

अंकिता ने आगे कहा कि- जब कोई इंसान चला जाता है तो उसके बारे में आप अच्छा बोलते हो और जो रह जाता है उसके बारे में बुरा बोलते हो. लोगों के चले जाने के बाद ही उसके बारे में बोला जाता है. मगर किसी के जाने के बाद कुछ बोलने का क्या प्वाइंट है. मुझे ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे पॉजिटिविटी फैलाई जा सकती है. क्योंकि ये समय ही ऐसा है. किसी को नहीं पता कि किसी के जीवन में क्या चल रहा है और वो कैसी सिचुएशन से गुजर रहा है. ऐसा जरूरी नहीं है कि जो लोग हमेशा इंस्टाग्राम पर स्माइल करते रहते हैं उनके जीवन में सबकुछ ठीक ही चल रहा हो.

प्रियंका चोपड़ा ने पहना अनुष्का शर्मा की कंपनी का आउटफिट, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

ट्रोल करने वाले सुशांत के फैंस

अंकिता ने आगे कहा कि- अगर किसी को कुछ नहीं पसंद आ रहा है तो वो मेरी पोस्ट ना लाइक करे. मेरे इंस्टाग्राम पर ना कमेंट करे. मैं निश्चित ही आपको ब्लॉक नहीं करूंगी. आप अपने सोशल मीडिया पर क्या लिखते हैं ये आपके अपने विचार हैं और आपका अपना नजरिया है. लोग बॉयकॉट पवित्र रिश्ता कर रहे हैं. मगर मुझे ऐसा लग रहा है कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं वो सुशांत के असली फैन हैं. इन लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं क्योंकि ये सुशांत के लिए पिछले काफी समय से लड़ रहे हैं. मगर उन लोगों को ये समझने की जरूरत है कि मैं किसी भी तरह से बस सुशांत को जीवंत करने की कोशिश कर रही हूं. अगर मैं सुशांत का कोई वीडियो शेयर करती हूं तो मैं सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ये नहीं कर रही बल्कि मैं ऐसा इसलिए करती हूं ताकि लोगों को ये अच्छा लगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement