‘पापा मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी’, एमी विर्क से बोली बेटी, दुबई में फंसी, एक्टर का हुआ बुरा हाल

पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं. हालांकि, साथ ही उन्होंने यूएई सरकार के प्रयासों की सराहना की और शांति की कामना की.

Advertisement
एमी विर्क को सताई बेटी की चिंता (Photo: FB @ammyvirk) एमी विर्क को सताई बेटी की चिंता (Photo: FB @ammyvirk)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग की आंच दुबई पर भी पड़ी है. यहां कई सेलेब्रिटीज का बसेरा है. इनमें पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी हैं. उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी दुबई में ही रहते हैं. एमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. उन्होंने बताया कि बढ़ते तनाव के बीच पत्नी और बेटी मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं. 

Advertisement

सिंगर ने कहा कि यूएई की स्थिति उनके दिल पर भारी पड़ रही है. उन्होंने ये भी कहा कि भले ही कोई पब्लिक फिगर बाहर से कितना भी मजबूत दिखे, आखिर में वो भी एक परिवार वाला इंसान ही होता है.

बेटी को लेकर खौफ में एमी विर्क

अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एमी ने लिखा कि- मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहां हैं, और एक पति और पिता होने के नाते ऐसे समय में इमोशनल और टेंशन में आना लाजमी है. 

इसी के साथ एमी ने बताया कि उनकी बेटी कैसे उन्हें बचाव के आईडियाज देती हैं. सिंगर ने लिखा मेरी बेटी मुझसे कहती हैं- 'पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बेड के नीचे छिप जाऊंगी. मैं स्ट्रॉन्ग हूं पापा, आप चिंता मत करो.’  ये कोई भी पिता सुनना नहीं चाहता.

Advertisement

उन्होंने कहा कि- हर न्यूज अपडेट उन्हें अब निजी तौर पर छू जाता है. साथ ही उन्हें पता है कि ऐसे हालात से कई और परिवार भी गुजर रहे हैं, जो डर और चिंता में जी रहे हैं. एमी ने कहा कि उनकी दुआ सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो इस संकट से जूझ रहे हैं.

UAE सरकार का जताया आभार

एमी विर्क ने यूएई सरकार का धन्यवाद भी किया. उन्होंने लिखा- मैं यूएई प्रशासन और सरकार की कोशिशों को भी मानता और सराहता हूं. मुझे बताया जा रहा है कि वो लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि लोग सुरक्षित रहें और उन्हें पूरा सहयोग मिले. इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं. आखिर में उन्होंने कहा- आइए हम सब शांति, स्थिरता और वहां रह रहे हर इंसान की सलामती के लिए दुआ करें. उम्मीद है ये मुश्किल दौर जल्द खत्म होगा और सभी परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement