थिएटर्स में फिर चलेगा 'तारा-सकीना' का जादू, गदर 3 पर अमीषा पटेल बोलीं- 500 करोड़ से ज्यादा कमाएगी

अमीषा पटेल ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'गदर 3' को लेकर एक बड़ी अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जल्द आएगा.

Advertisement
गदर 3 पर आया अपडेट (Photo: ITG) गदर 3 पर आया अपडेट (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'गदर' के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म में 'सकीना' का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि 'गदर 3' जरूर बनेगी. 

अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बेहद जोश भरा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के भविष्य और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाली फिल्म पिछली दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा भव्य और दमदार कहानी वाली होगी. अमीषा के इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Advertisement

अमीषा पटेल ने क्या किया?
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'गदर 3' जब भी आएगी, सिनेमाघरों में तूफान लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि दर्शकों के बेशुमार प्यार और भगवान के आशीर्वाद से इस फ्रैंचाइज़ी का कद इतना बड़ा हो चुका है कि इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि यह तो महज एक शुरुआती आंकड़ा है. एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा दिलाया कि इस बार फिल्म का पैमाना और इसकी स्क्रिप्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली होने वाली है, जिसके लिए दर्शकों को तैयार रहना चाहिए.

पीआर गेम पर भी दिया रिएक्शन
अपनी बात रखते हुए अमीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे पीआर (PR) स्टंट्स पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि उनके खाते में 'कहो ना प्यार है', 'गदर 1' और 'गदर 2' जैसी तीन बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि आज भी ये फिल्में उनके को-स्टार्स के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शायद उनकी पीआर मशीनरी दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले थोड़ी कमजोर है, लेकिन उनके पास असली हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है.

Advertisement

कुछ साल पहले, अमीषा ने 'गदर 3' के बारे में एक फ़ैन के सवाल का जवाब देते हुए X पर लिखा था, 'मुझे सकीना (गदर में उनका किरदार) बहुत पसंद है, और आप सभी का सकीना के प्रति जो प्यार है, मैं उसकी बहुत कद्र करती हूं. लेकिन हां, अगर मुझे 'गदर 3' का ऑफर मिलता है, तो मैं इसे तभी करूंगी, जब मैं इसकी कहानी (script) से पूरी तरह से खुश होऊंगी, ठीक वैसे ही, जैसे मैं 'गदर 1' के समय खुश थी.'

'गदर 2' साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया था. 'गदर 2' के जरिए अमीषा ने कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. लेकिन दर्शकों से उन्हें जो प्यार और तारीफ मिली, उसने उनकी लंबे समय की गैर-मौजूदगी की भरपाई कर दी. सनी देओल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement