आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की मचअवेटेड स्पाई यूनिवर्स मूवी अल्फा की रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन हुई है. पहले ये फिल्म दिसंबर 2025 को रिलीज होनी थी. बाद में इसे खिसकाकर अप्रैल 2026 के लिए पुश किया गया था. लेकिन अब लेटेस्ट अनाउंसमेंट के मुताबिक, ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को आएगी.
आलिया का दमदार अवतार
फिल्म को लेकर ये भी अटकलें थीं कि इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. लेकिन यशराज फिल्म्स ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ बता दिया कि मूवी सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी. YRF ने इंस्टा पर अल्फा का नया पोस्टर शेयर कर जानकारी दी कि ये मूवी 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस घोषणा के साथ ही यश राज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शारवरी ने सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया पोस्टर भी शेयर किया है.
इसमें आलिया भट्ट का एक नया और बेहद दमदार एक्शन अवतार दिखाई दे रहा है, वो घायल नजर आ रही हैं. ऐसा लगता है मानो किसी फाइट सीन्स के सीक्वेंस की झलक दिखाई गई हो. आलिया की आंखों में गुस्सा नजर आता है. उनका इंटेंस अवतार लोगों का दिल जीत रहा है. कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि धुरंधर 2 संग क्लैश से बचने के लिए अल्फा की रिलीज डेट को आगे खिसकाया गया है. अप्रैल से आगे बढ़ाकर रिलीज डेट जुलाई में फिक्स की गई है.
मवी अल्फा में आलिया भट्ट के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती स्टार शारवरी भी नजर आएंगी. ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में आलिया और शारवरी का आमना-सामना बॉबी देओल से होने वाला है, जहां ये दोनों एक क्रूर और इंटेंस फाइट में दुश्मनों को टक्कर देती दिखेंगी. ये आलिया भट्ट की यश राज फिल्म्स के साथ पहली मूवी है. अल्फा भारत की पहली ऐसी महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शारवरी मिलकर ऐसे एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जैसा दर्शकों ने अब तक किसी एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर करते नहीं देखा होगा.
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले यश राज फिल्म्स की सफल वेब सीरीज द रेलवे मैन का निर्देशन किया था. इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है. फैंस आलिया का एक्शन अवतार देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.
aajtak.in