आलिया भट्ट की तस्वीर लगाकर कपड़े बेच रहा PAK ब्रांड, AI से हुआ फर्जीवाड़ा, भड़के फैंस बोले- शर्म करो

पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड आलिया भट्ट की AI तस्वीरों का इस्तेमाल करके कपड़े बेच रहा है. सोशल मीडिया पर आलिया की नकली तस्वीरें सामने आते ही फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है.

Advertisement
आलिया भट्ट की AI तस्वीरें वायरल (Photos: Social Media) आलिया भट्ट की AI तस्वीरें वायरल (Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

पाकिस्तान अभी तक भारत की फिल्में, कहानियां, फैशन और गाने ही कॉपी कर रहा था, लेकिन अब तो हद ही पार कर दी है. पाकिस्तान का एक क्लोदिंग ब्रांड अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए आलिया भट्ट की AI तस्वीरें बनाकर अपने ब्रांड की प्रमोशन कर रहा है. सोशल मीडिया पर आलिया की AI इमेजेस वायरल होते ही पाकिस्तानी ब्रांड पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

Advertisement

ब्रांड ने आलिया की बनाईं नकली तस्वीरें

पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड ने अपने Wajayesha Official नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर मार्केटिंग के लिए कुछ सलवार सूट की तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन अपने कपड़ों को बेचने के लिए उन्होंने तस्वीरों और कैप्शन में आलिया भट्ट के नाम का इस्तेमाल किया है. 

 

 

क्लोदिंग ब्रांड ने अपने सलवार-सूट में आलिया भट्ट की AI से नकली तस्वीरें बनाकर शेयर की हैं. कैप्शन में लिखा है- आलिया भट्ट को भी हमारा प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया है. 

 

भड़के फैंस 
पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड के सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की AI से बनी नकली तस्वीरें देखर एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है. फैंस कमेंट सेक्शन में क्लोदिंग ब्रांड को खरी खोटी सुना रहे हैं. उनका कहना है कि ये मार्केटिंग की घटिया स्ट्रैटिजी है. वहीं, कईयों का मानना है कि AI अब बड़ा खतरा बन चुका है. 

Advertisement

आलिया भट्ट की बात करें तो उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, वो एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. दुनियाभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आलिया भट्ट का नाम खुद से जोड़कर पाकिस्तानी ब्रांड को भले ही फायदा हो रहा होगा, लेकिन एक्ट्रेस की नकली तस्वीरें बनाना एक शर्मनाक हरकत है. 

इससे ये भी पता चलता है कि पाकिस्तान के ब्रांड को अपने देश की हीरोइनों की पॉपुलैरिटी पर भरोसा नहीं है. इसलिए वो पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस को छोड़कर कपड़ों की बिक्री बढ़ाने के लिए आलिया भट्ट के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement