इस फिल्म में बनने वाली थी Suniel Shetty-Aishwarya Rai की जोड़ी, वायरल हुई अनदेखी फोटो

अगर फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाती, तो पर्दे पर ऐश्वर्या और सुनील शेट्टी की जोड़ी देखने को मिलती. पर अफसोस ऐसा नहीं हो सका और हम दोनों को स्टार्स को स्क्रीन पर साथ देखने से चूक गये. वैसे आपको क्या लगता है, इनकी जोड़ी पर्दे पर हिट होती या फ्लॉप?

Advertisement
ऐश्वर्या राय, आशुतोष राणा ऐश्वर्या राय, आशुतोष राणा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • ऐश्वर्या की वायरल पिक देखी आपने?
  • सुनील शेट्टी के साथ बनने से रह गई जोड़ी

सोशल मीडिया (Social Media) के दौर में कब-क्या वायरल हो जाये कुछ अंदाजा नहीं होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की एक तस्वीर की भी काफी चर्चा हो रही है. अनदेखी तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बॉलीवुड खलनायक आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) के साथ नजर आ रही हैं. यकीन के साथ कह सकते हैं कि आप ऐश्वर्या के कितने ही बड़े फैन क्यों ना हो, लेकिन अब तक उनकी इस वायरल पिक्चर (Aishwarya Rai's Viral Picture) से अंजान होंगे. 

Advertisement

ऐश्वर्या की वायरल फोटो
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो कैमरे पर कुछ कहने से बचती हैं. इसलिए शायद अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि वो 'हम पंछी एक डाल के' मूवी का हिस्सा थीं. चौंकानी वाली बात ये है कि इस फिल्म में उनके को-स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और आशुतोष राणा थे. इस फिल्म में ऐश्वर्या गैरेज ओनर के रोल में थीं. वहीं आशुतोष राणा आधे इंसान और आधे जानवर बन हुए थे. 

वायरल तस्वीर में आशुतोष राणा, गैरज मालकिन बनीं ऐश्वर्या को डराते दिख रहे हैं. ऐश्वर्या की ये अनदेखी फोटो Bollywoodirect के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई थी. एक्ट्रेस के फैंस की नजर फोटो पर पड़ी और देखते ही देखते हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी. रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म का निर्माण शशिलाल नायर कर रहे थे. फिल्म को पूरा करने के लिये उन्हें बाकी निर्देशकों के साथ की जरूरत थी. पर किसी ने फिल्म को लेकर उन्हें सपोर्ट नहीं किया और फिल्म बनने से चूक गई. 

Advertisement

Zareen Khan की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस से की दुआ करने की अपील

कई साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने सुनील शेट्टी और शशिलाल के साथ काम करने का जिक्र किया था. ऐश्वर्या ने अपनी और सुनील शेट्टी की केमिस्ट्री पर बात करते हुए कहा था कि सुनील एक एकदम बच्चे की तरह हरकते करते हैं. उनके अंदर एक शरारती इंसान छिपा है. यही नहीं, शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा भी होता था. 

हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, साउथ एक्टर्स भी पीछे नहीं

सोचिये अगर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई होती, तो फैंस को पर्दे पर सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री देखने को मिलती, जो कि नहीं दिख सकी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement