आराध्या का हाथ पकड़ एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, मां-बेटी की खूबसूरती से इम्प्रेस फैन्स, Video

गुरुवार रात आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. माना जा रहा है कि ऐश्वर्या बेटी के साथ कान्स के लिए रवाना हुई हैं. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या को देखकर फैन्स का दिल धक-धक करने लगा है.

Advertisement
छा गईं ऐश्वर्या-आराध्या (Photo: Yogen Shah) छा गईं ऐश्वर्या-आराध्या (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

दुनियाभर में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची हुई है. बड़े-बड़े सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा रहे हैं. पर फैन्स की निगाहें ऐश्वर्या राय का इंतजार कर रही हैं. फैन्स रेड कारपेट पर अपनी चहेती एक्ट्रेस को देखने के लिए बेकरार हैं. पर लगता है कि इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. ऐश्वर्या राय कान्स क्लोजिंग सेरिमनी का हिस्सा बनने के लिए इंडिया से निकल चुकी हैं. 21 मई की रात उन्हें बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. 

Advertisement

आराध्या-ऐश्वर्या का जलवा 
अदिति राव हैदरी, आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला जैसी हसीनाएं कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुकी हैं. लेकिन हर कोई बस यही सोच रहा था कि ऐश्वर्या कब आएंगी. 23 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन है और अब तक वहां ऐश्वर्या को नहीं देखा गया. फैन्स ने ये मान लिया था कि इस बार ऐश्वर्या कान्स का हिस्सा नहीं बनेंगी. 

पर अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री लेती दिख रही हैं. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और आराध्या को साथ देखकर फैन्स के दिलों में खलबली मच गई है. फैन्स को इस बात पर यकीन हो गया कि एक्ट्रेस एक बार कान्स में धमाल मचाने वाली हैं. 

Advertisement

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या को देखकर एक बच्चे ने उनके साथ सेल्फी भी लेनी चाहिए. एक्ट्रेस बच्चे के साथ फोटो खिंचवा कर ही आगे बढ़ीं. ऐश्वर्या का ये जेस्चर फैन्स का दिल जीत ले गया है. एक ने कहा कि ओजी. दूसरे ने कहा कि इसलिए आप ऐश्वर्या हैं. अन्य फैन ने कहा कि आप लोग एयरपोर्ट पर हमेशा ब्लैक कपड़ों में ही क्यों दिखती हैं. कई फैन्स ने कहा कि आपको कान्स में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. कुछ लोगों ने ऐश्वर्या और आराध्या को बेस्ट मां-बेटी का खिताब दिया. आराध्या जिस तरह अपनी ऐश्वर्या का हाथ पकड़े हुए थीं, उसे देखकर पता चलता है कि उन्हें अपनी मां की ताकत पर कितना यकीन है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement