धुरंधर 2 में सिर्फ 1 सेकंड का रोल कर छाईं एक्ट्रेस, पोस्ट कर पूछा- मुझे किस-किस ने देखा?

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इसके लीड एक्टर के साथ साथ सपोर्ट एक्टर भी छाए हुए हैं. इसी कड़ी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
धुरंधर 2 की एक्ट्रसे नियति पारीख (Photo: instagram/niyati_parikh01) धुरंधर 2 की एक्ट्रसे नियति पारीख (Photo: instagram/niyati_parikh01)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वह है बॉलीवुड के पावरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह. उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं और सिनेमाघरों में जबरदस्त 'गर्दा' उड़ाया हुआ है.  फिल्म की सफलता का आलम यह है कि लोग न सिर्फ लीड एक्टर्स की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इसकी सपोर्टिंग एक्टर्स भी काफी वायरल हैं.

Advertisement

कमाल की बात तो यह है कि फिल्म में मात्र एक सेकंड के लिए नजर आई एक एक्ट्रेस रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. ऑडियंस के बीच इस 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर खासी उत्सुकता है कि आखिर वह कौन है जिसने इतनी कम स्क्रीन प्रेजेंस के बावजूद सबका ध्यान खींच लिया?

1 सेकंड का रोल हुआ वायरल
अगर आपने 'धुरंधर 2' देखी है, तो आपको फिल्म का वह हाई-वोल्टेज क्लाइमैक्स सीन जरूर याद होगा. इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार काफी घायल हालत में होता है और वह भारत लौटने के लिए एक चार्टर्ड प्लेन में सवार होता है. जैसे ही वह प्लेन के अंदर कदम रखते हैं, वहां एक एयर होस्टेस को दिखाया जाता है.

पर्दे पर यह सीन इतनी तेजी से गुजर जाता है कि शायद ही किसी ने गौर किया हो कि वह एक्ट्रेस कौन थी, क्योंकि फिल्म में उनका चेहरा भी पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा था. लेकिन अब उस एक सेकंड की फुटेज ने सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

कौन है वायरल हो रही एक्ट्रेस ?
इस वायरल हो रही एक्ट्रेस का नाम नियति पारीख है. दरअसल, नियति ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस छोटे से लेकिन खास सीन की क्लिप शेयर की है, जिसके बाद से ही वह चर्चा में आ गई हैं.  अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, 'धुरंधर 2 में मुझे किस-किस ने देखा?'

उनके इस सवाल के बाद फैंस और फिल्म देखने वाले लोग अब उस सीन को दोबारा देख रहे हैं और उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं. 

वहीं नियति के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वो उभरती हुईं इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके महज 2500 ही फोलोअर्स हैं.  जिसमें एक्ट्रेस ने धुरंधर के कई सितारों के साथ अपनी फोटोज भी शेयर की है. जिसमें राकेश बेदी, एक्ट्रेस सारा अर्जुन जैसे नाम शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement