आर्थिक तंगी झेल रहे ईशान खट्टर के पिता? एक्टर ने बताया सच

उन्होंने कहा- मुझे इससे ज्यादा परेशानी हुई कि इसमें ईशान खट्टर और शाहिद कपूर को भी घसीटा गया. ये बहुत बुरा है. अभिनेता के तौर पर हमें इस तरह की अफवाहों की आदत है लेकिन इस बार ये सही नहीं था. मैं खुद की उस अवस्था में पहुंचने की कल्पना नहीं कर सकता. मेरा परिवार बहुत सपोर्टिव है और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं.

Advertisement
राजेश खट्टर राजेश खट्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

एक्टर राजेश खट्टर और वंदना सजनानी के हाल ही में आर्थिक तंगी झेलने की खबरें आई थीं. राजेश खट्टर की पत्नी और एक्ट्रेस वंदना सजनानी ने हाल ही में खुलासा किया था उनकी ज्यादातर बचत मेडिकल जरूरतों की वजह से खत्म हो गई है. हालांकि, राजेश खट्टर कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा कि क्योंकि उनके केस को अलग तरीके से दिखाया गया.

Advertisement

राजेश खट्टर ने ये तो स्वीकारा कि अस्पताल के बिलों पर बहुत पैसा खर्च हुआ है, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी में आने से इनकार कर दिया. अब राजेश ने कहा कि इन सब खबरों में शाहिद और ईशान को घसीटा गया ये अच्छा नहीं है.


राजेश खट्टर ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 'मुझे इससे ज्यादा परेशानी हुई कि इसमें ईशान खट्टर और शाहिद कपूर को भी घसीटा गया. ये बहुत बुरा है. अभिनेता के तौर पर हमें इस तरह की अफवाहों की आदत है लेकिन इस बार ये सही नहीं था. मैं खुद की उस अवस्था में पहुंचने की कल्पना नहीं कर सकता. मेरा परिवार बहुत सपोर्टिव है और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं.' 

मालूम हो कि ईशान खट्टर, राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं. वहीं शाहिद कपूर, नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं.

Advertisement

राजेश खट्टर की बात करें तो अब वो वंदना संग शादीशुदा जिंदगी बसर कर रहे हैं. उन्हें इस शादी से एक बेटा भी है. बेटे का नाम वनराज है. वनराज का जन्म अगस्त 2019 में हुआ था. ये बेटा राजेश और वंदना को शादी के 11 साल बाद पैदा हुआ था. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement