आशिकी फेम राहुल रॉय का डाउनफॉल, वीड‍ियो देखकर बोले फैन्स- क्या हाल बना ल‍िया

आशिकी फेम राहुल रॉय के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं. फैन्स का कहना है कि 60 की उम्र में राहुल रॉय ये क्या कर रहे हैं.

Advertisement
रोमांटिक हुए राहुल रॉय (Photo: Screengrab) रोमांटिक हुए राहुल रॉय (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

'आशिकी' फेम राहुल रॉय एक बार फिर हेडलाइंस में हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहे हैं. 60 साल के एक्टर का रोमांस देखकर जनता दो हिस्सों में बंट चुकी है. कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. कई उन्हें ट्रोल करने पर तुले हुए हैं. 

राहुल रॉय का रोमांस
इंस्टाग्राम यूजर डॉ. वनिता घडगे ने इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स पोस्ट की हैं, जिसमें वो राहुल रॉय के साथ रोमांटिक गानों पर डांस करती दिख रही हैं. वनिता और राहुल रॉय ने 'आशिकी' के गानों पर ढेर सारी रील्स बनाई. एक में राहुल रॉय बस खड़े हुए हैं और वनिता उनके साथ फैन मोमेंट पूरा कर रही हैं. राहुल कई वीडियोज में असहज नजर आए. 

Advertisement

वीडियोज में राहुल अपने एक्सप्रेशंस से असहजता छिपाते दिखे. सच बताएं तो राहुल रॉय के रोमांटिक रील्स सिर्फ उनके सच्चे फैन्स देख सकते हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्लीज हीरोइन बदल दीजिए. दूसरे ने लिखा पता नहीं किस दबाव में आकर ये रील बना रहे हैं. एक ने कहा कि राहुल सर आई लव यू पुराने जख्म याद आ रहे हैं. अन्य यूजर ने लिखा कि ये राहुल रॉय हैं क्या पहचान में नहीं आ रहे. एक फैन ने लिखा कि इन्होंने क्या हाल बना लिया है. इनका डाउनफॉल इन्हें कहां ले आया.

अन्य यूजर ने कहा कि आप आज भी हमारे सुपरस्टार हो. कई लोगों ने कहा कि ओल्ड इज गोल्ड. कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ये सच्ची वाले राहुल रॉय हैं या फिर अजय देवगन की तरह कॉपी वाला. कई फैन्स दंग नजर आए. कई यूजर्स तो ये भी कह रहे हैं कि इन दोनों ने किस मजबूरी में ऐसी रील बनाई. 

Advertisement

महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय रातोरात सेंसेशन बन गए थे. उनकी तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान से होने लगी थी. लेकिन 'आशिकी' के बाद उनका करियर उड़ान नहीं भर सका. अपने सुपरहीरो राहुल रॉय को इस तरह की छोटी-मोटी रील्स में देखना फैन्स के लिए बेहद दुखद है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement