भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह कभी स्टेज पर आएं और कुछ ऐसा ना हो जिसकी चर्चा हो ऐसा हो नहीं सकता. हाल ही में पवन ने अपने नए सॉन्ग टचबडी का गोरखपुर में प्रमोशन किया. यहां उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आईं. दोनों ने मंच से खूब रंग जमाया. लेकिन इस बीच जो बातें हुई वो अब हेडलाइन्स बन गई हैं.
पवन ने काजल से मांगी माफी
मंच से पवन सिंह ने काजल से फ्लर्ट करते हुए पहले तो माफी मांगी फिर अगले ही पल वापस लाइन मारने की बात भी कह डाली. पवन बोले- कोई कभी कभी किसी चीज का मुद्दा बना देता है. थोड़ा-सा हंसी मजाक करता हूं- उसके लिए सॉरी. इसके बाद माफी मांगते हुए पवन हाथ जोड़ लेते हैं. वहीं काजल उन्हें क्यूट कहते हुए उनके गाल पकड़ लेती हैं. ये देख पवन कहते हैं- तो कल हम भी लाइन मारेंगे. दोनों के बीच का क्लोज बॉन्ड साफ नजर आया.
लेकिन इसने एक विवाद को भी जन्म दे दिया. दरअसल, काजल राघवानी खुद बता चुकी हैं कि वो शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग रिलेशन में थीं. दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया. काजल का दावा था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन फिर मुकर गए. हालांकि खेसारी ने इसे बिल्कुल गलत बताया था. आरोपों के इस दौर के बाद दोनों की दोस्ती तो टूटी ही, उनके रिश्ते खराब हो गए.
करीबी पर उठे सवाल
इन दौरान काजल का सहारा पवन सिंह बने. बीते कुछ महीनों में वो काजल संग कई बार इवेंट्स में स्पॉट हुए हैं. पवन काजल के रुके हुए करियर को बूस्ट कर रहे हैं. लेकिन यूजर्स को इन दोनों की नजदीकिया रास नहीं आ रही है. वो इसे खेसारी लाल यादव को तंग करने का जरिया बता रहे हैं. हैरानगी जताई जा रही है कि- कैसे काजल ने तुरंत खेसारी को छोड़ उनके राइवल पवन से हाथ मिला लिया है. वहीं कुछ पवन की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि सिंगर किसी को अकेला नहीं छोड़ते हैं.
मालूम हो कि पवन अब सिर्फ पावर स्टार नहीं बल्कि ट्रेंडिंग स्टार भी बन चुके हैं. उन्होंने हाल ही में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. आदिवी सेष की फिल्म डकैत के लिए पवन ने टचबडी गाना गाया है और परफॉर्म भी किया है.
aajtak.in