काजल संग सरेआम हुई बदसलूकी, खेसारी लाल यादव ने किया हैरेस! अक्षरा सिंह बोलीं- शर्म करो...

अक्षरा सिंह ने काजल के समर्थन में आवाज उठाई और बताया कि काजल को खेसारी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर परेशान किया. अक्षरा ने खेसारी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने काजल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक मंच पर गंदी बातें कहीं, जो शोभा नहीं देता.

Advertisement
काजल-खेसारी विवाद पर क्या बोलीं अक्षरा (Photo: Instagram/Screengrab) काजल-खेसारी विवाद पर क्या बोलीं अक्षरा (Photo: Instagram/Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव का नाम भी विवादों मे खूब लिया जाता है. उनका और एक्ट्रेस काजल राघवानी का लंबे समय तक अफेयर रहा. ब्रेकअप के बाद काजल ने बताया कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया लेकिन फिर धोखा दिया. हालांकि खेसारी इन बातों से मुकर गए और काजल के बारे में भद्दी बातें कही. 

Advertisement

इन पर अक्षरा सिंह ने रिएक्ट किया है. सिद्धार्थ कनन से बातचीत में उन्होंने बताया कि बातें सामने आने के बाद काजल को खेसारी के समर्थकों ने खूब हैरेस किया. उन्होंने अक्षरा से फोन कर मदद भी मांगी थी. एक्ट्रेस ने साथ ही बताया कि खेसारी से अब उनके भी संबंध अच्छे नहीं हैं, कभी एक्टर उनसे सीखा करते थे लेकिन अब घमंड आ गया है. बहुत ऊंचे हो गए हैं.

काजल ने मांगी थी मदद

अक्षरा ने कहा- हां बेचारी, उनका आया था मेरे पास कॉल. उनके ऊपर अभद्र गाने बन रहे थे. उनके साथ एक स्टेज शो में बदसलूकी हुई थी. उन्होंने अपनी बात रखी. मैंने उस चीज को सुना, और शायद मैंने कहीं उनका मनोबल बढ़ाया हो. मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उनका साथ देने के लिए खड़ी हो गई थी. लेकिन मैंने कहीं कुछ अच्छा कहा होगा. लेकिन उस दौर में वो बहुत परेशान थीं, उनके साथ जो हो रहा था, वो किसी भी लड़की के साथ होता तो वो टूट जाती. 

Advertisement

प्रताड़ित हुईं काजल

'अगर आप किसी लड़की के लिए गंदे गाने बनवाओगे. आप स्टेज शोज में जाने पर उससे बदतमीजी करवाओगे, और लोग इस पर मजा ले रहे थे. कई सिंगर्स को तो मैंने कॉल करके डांटा. क्योंकि जब मेरे साथ ये चीजें हो रही थीं, तब तो मुझे कोई बचाने वाला नहीं था. कि भई अक्षरा के लिए ऐसा क्यों किया, हटाओ, खत्म करो. तुमको शर्म आ रही है, तुम्हारे घर में भी मां बहन है. आप चुस्की लेने के लिए इतना गंदे गाने गा रहे हो, सिर्फ इसलिए कि अपने भैया को इम्प्रेस कर सको. क्या ऐसी चीजें साउथ और बॉलीवुड में होती हैं? जो हम लोग गंदगी पर उतर जाते हैं. इतने सालों में कहां लेकर जा रहे हो भोजपुरी इंडस्ट्री को. जिनका मैटर है उनको लड़ने दीजिए.आपको क्या लेना देना.'

खेसारी को दी हद में रहने की सलाह

अक्षरा ने खेसारी की लताड़ लगाते हुए कहा कि- उन्होंने काजल के लिए बहुत अभद्र तरीके से एक इंटरव्यू में बात की थी. बहुत गंदा बोला था, आपको जरा भी शर्म नहीं, आपके घर में भी बीवी है, बच्चे हैं उनको कोई कुछ बोलकर चला जाएगा तो कैसा लगेगा. तो किसी भी और लड़की को कैसे कुछ भी बोलकर चले जाते हो. फिर आप पॉलिटिक्स में जाते हो, गलती हो जाती है तो सुधारना भी आना चाहिए. उन्होंने काजल को धोखा दिया था या नहीं ये मैं नहीं जानती. आप किसी लड़की के साथ रहे ना रहे, लेकिन आपको गंदी बातें बोलना पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शोभा नहीं देता.

Advertisement

'आप कभी तो रहे होगे ना उस लड़की के साथ, आपने कभी तो अच्छा समय बिताया होगा. और आप ऐसी बातें पब्लिकली करते हो, तो उससे ये पता चलता है कि आप कितने नीची सोच वाले हो.पता होना चाहिए कि कब मुंह बंद रखना है.'  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement