साउथ में गूंजेगी पवन सिंह की आवाज, 'डकैत' फिल्म में देंगे आवाज, चलेगा पावर स्टार का जादू

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अब साउथ सिनेमा में कदम रख चुके हैं. अदीवी सेष की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के लिए उनका गाया गाना ‘टचबडी’ 28 मार्च को रिलीज होगा. बॉलीवुड के बाद साउथ में उनकी एंट्री फैंस के लिए बड़ी खबर है.

Advertisement
साउथ में बजेगा पवन सिंह का डंका! (Photo: Screengrab) साउथ में बजेगा पवन सिंह का डंका! (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ भले ही हमेशा विवादों में रहती हो. लेकिन अपने करियर में वो हर दिन नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं. पवन अब महज भोजपुरी तक ही सीमित नहीं रह गए हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने के बाद अब उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर कदम बढ़ा दिया है.

Advertisement

साउथ में एंट्री, ‘डकैत’ के लिए गाएंगे गाना

पवन सिंह अब साउथ स्टार अदीवी सेष की फिल्म डकैत के लिए गाना गाने जा रहे हैं. इस फिल्म का गाना 'टचबडी' 28 मार्च को रिलीज होने वाला है. खास बात ये है कि इस गाने में क्वीन ऑफ द चार्ट्स कही जाने वालीं जोनिटा गांधी भी अपनी आवाज देंगी.

एक पोस्टर जारी कर इसका ऐलान किया गया. जहां पवन सिंह को भोजपुरी किंग बताया गया है, जो उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग को साफ दर्शाता है. फिल्म डकैत एक प्रेम कथा, 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है.

पॉपुलैरिटी का बढ़ता ग्राफ

पवन सिंह लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उन्हें यूं ही नहीं ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है. वो जहां भी जाते हैं लाइमलाइट लूट लेते हैं. उनके गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरते हैं और उनका नाम आते ही फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है.

Advertisement

उनकी पहचान सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं रही- पवन सिंह बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं. उन्होंने स्त्री 2 फिल्म का काटी रात भी गाया था. जो खूब हिट हुआ था. अब साउथ फिल्म के लिए गाना गाना उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है. भोजपुरी, बॉलीवुड और अब साउथ- तीनों इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज और स्टारडम किसी एक भाषा तक सीमित नहीं है.

फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

टचबडी गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. पवन सिंह और जोनिटा गांधी की आवाज का कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए नया और खास अनुभव हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि साउथ इंडस्ट्री में पवन सिंह का ये नया कदम कितना बड़ा धमाका करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement