बधाई हो! आखिरकार वो दिन आ गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. भोजपुरी और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बनने वाली हैं.
गुरुवार को उन्होंने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैन्स संग शेयर की.
संभावना और अविनाश ने अनोखे स्टाइल में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल हाथ में न्यूज पेपर पकड़े हुए नजर आया.
न्यूजपेपर पर लिखा था कि हम प्रेग्नेंट हैं. संभावना ने गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम प्रेग्नेंट हैं.
वो आगे लिखती हैं कि हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रोडक्शन में है, प्यार, उम्मीद और सरोगेसी. काउंटडाउन शुरू.
इंस्टाग्राम पोस्ट में संभावना और अविनाश की खुशी देखने लायक है. फैन्स और सेलेब्स उन्हें मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं.
संभावना और अविनाश 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. वो पिछले कई सालों से मां बनने के लिए संघर्ष कर रही हैं. संभावना ने व्लॉग्स में खुलासा किया कि उन्होंने करीब 7 से 8 बार आईवीएफ कराया.
पिछले साल संभावना प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया. आखिरकार अब वो सेरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं.
Photo: Instagram @sambhavnasethofficial