Barauli Assembly Seat: फिर से कमल खिला पाएंगे BJP के जयवीर सिंह?

बरौली विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में बीजेपी के ठाकुर दलवीर सिंह विधायक निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने इस दफे जयवीर सिंह पर दांव लगाया है.

Advertisement
यूपी Assembly Election 2022 बरौली विधानसभा सीट यूपी Assembly Election 2022 बरौली विधानसभा सीट

अकरम खान

  • ,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST
  • बरौली सीट से 2017 में जीते थे बीजेपी के दलवीर सिंह
  • बरौली में पहले चरण में 10 फरवरी को होना है मतदान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की बरौली विधानसभा सीट सूबे में महत्वपूर्ण स्थान रखती है. बरौली विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा तक पहुंचने वाले कई चेहरे प्रदेश की सरकार में मंत्री बने हैं. अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट पर इस बार पहले चरण में यानी 10 फरवरी को मतदान होना है. इस सीट से जीत के लिए हर दल दम लगा रहा है.

Advertisement

राजनीतिक पृष्ठभूमि

बरौली विधानसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो ये सीट आजादी के बाद पहले विधानसभा चुनाव से ही अस्तित्व में है. इस सीट से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहन लाल गौतम भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. आजादी के बाद अब तक इस सीट पर सबसे अधिक सात बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को महज दो दफे ही जीत मिल सकी है. पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह का भी इस सीट से कनेक्शन है. हालांकि, दोनों ही नेता इस समय बीजेपी में हैं.

2017 का जनादेश

बरौली विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ठाकुर दलवीर सिंह पर दांव लगाया था. ठाकुर दलवीर के सामने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की चुनौती थी. दलवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह को 38763 वोट के अंतर से हरा दिया था. कांग्रेस के केशव सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे.

Advertisement

सामाजिक ताना-बाना

बरौली विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में कुल साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता हैं. जातिगत समीकरणों की बात करें तो बरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठाकुर मतदाता हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में लोध, ब्राह्मण मतदाता भी अच्छी तादाद में हैं. मुस्लिम मतदाता भी इस सीट का चुनाव परिणाम निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

विधायक का रिपोर्ट कार्ड

बरौली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का जन्म दिसंबर 1947 में जिले के हीरापुर गांव में हुआ था. साधारण किसान परिवार से आने वाले दलवीर सिंह ने सियासी सफर का आगाज धर्म समाज डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतकर किया था. 1991 में ये पहली दफे जनता दल के टिकट पर बरौली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. वे 1996 और 2012 में भी विधायक निर्वाचित हुए.

बरौला सीट से इस दफे बीजेपी ने दलवीर सिंह का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने जयवीर सिंह पर दांव लगाया है. जयवीर सिंह के सामने सपा-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से प्रमोद गौड़ उम्मीदवार हैं तो वहीं बसपा से नरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से गौरांग देव चौहान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस विधानसभा सीट के लिए 10 फरवरी को मतदान होना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement