असम: विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में बदलाव

असम और केरल सहित 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 21 मार्च को होंगे. अप्रैल में 13 में से 12 सीट खाली हो रही हैं.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

चुनाव आयोग ने असम के दूसरे चरण में नामांकन दाखिल करने की तारीख में बुधवार को सुधार किया. यह सुधार राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तारीख के चलते किया गया है.

असम में कांग्रेस ने बुधवार को आयोग से मुद्दे का हवाला देते हुए 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया था. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, 'आयोग ने असम विधानसभा के आम चुनाव के दूसरे चरण की कुछ तारीखों में मामूली सा सुधार करने का फैसला किया है. इसमें करने की तारीख, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख और नामांकन पत्रों की जांच की तारीख में तब्दीली की गई है.'

Advertisement

ये होगी नई तारीख
के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना अब 14 मार्च की जगह 15 मार्च को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 मार्च की जगह 22 मार्च होगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च ही रहेगी और चुनाव घोषणा के अनुसार 11 अप्रैल को ही होगा.

असम और केरल सहित 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 21 मार्च को होंगे. अप्रैल में 13 में से 12 सीट खाली हो रही हैं. असम में खाली हो रहीं दोनों सीटें कांग्रेस से संबंधित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »