Shahkot Assembly Seat: अकाली दल का गढ़ रही है ये सीट, अभी है कांग्रेस का विधायक

Kicker- शाहकोट विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के अजीत सिंह कोहर जीते थे. अजीत के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में बाजी कांग्रेस के हाथ लगी. 

Advertisement
पंजाब Assembly Election 2022 शाहकोट विधानसभा सीट पंजाब Assembly Election 2022 शाहकोट विधानसभा सीट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST
  • जालंधर जिले की सीट है शाहकोट विधानसभा
  • 2017 में जीते थे अकाली दल के अजीत सिंह कोहर

पंजाब के जालंधर जिले की एक विधानसभा सीट है शाहकोट विधानसभा सीट. शाहकोट विधानसभा सीट जालंधर जिले के शाहकोट कस्बे के नाम पर है. शाहकोट जालंधर जिले का एक कस्बा है. शाहकोट विधानसभा सीट के तहत शाहकोट कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाके में शामिल हैं. शाहकोट विधानसभा सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Advertisement

राजनीतिक पृष्ठभूमि

शाहकोट विधानसभा सीट 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. नए परिसीमन के बाद पहली दफे साल 2012 में इस सीट के लिए मतदान हुआ था. इससे पहले इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता लोहियां विधानसभा सीट के लिए मतदान करते थे. शाहकोट विधानसभा सीट से 2012 में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अजीत सिंह कोहर विधायक निर्वाचित हुए थे. अजीत सिंह कोहर उन नेताओं में हैं जो जीवनकाल में एक भी दफे विधानसभा चुनाव नहीं हारे.

2017 का जनादेश

शाहकोट सीट से 2017 के चुनाव में भी एसएडी ने 1997 से ही लगातार हर चुनाव जीतते आए अपने अपराजेय योद्धा अजीत सिंह कोहर को चुनाव मैदान में उतारा. अजीत सिंह कोहर ने इस दफे भी चुनावी बाजी जीतकर लगातार पांचवीं दफे विधानसभा में प्रवेश किया लेकिन जिंदगी की जंग हार गए. अजीत सिंह कोहर के निधन से रिक्त हुए सीट पर उपचुनाव हुए. एसएडी ने उपचुनाव में अजीत सिंह कोहर के पुत्र नायब सिंह कोहर को उम्मीदवार बनाया लेकिन वे चुनाव हार गए. उपचुनाव में कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी विधायक निर्वाचित हुए.

Advertisement

विधायक का रिपोर्ट कार्ड

शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी विकास के दावे कर रहे हैं. विपक्षी दलों के नेता विधायक के दावे को खारिज कर रहे हैं. इस दफे भी कांग्रेस ने हरदेव सिंह लाडी को चुनाव मैदान में उतारा है. हरदेव सिंह लाडी के सामने आम आदमी पार्टी ने रतन सिंह काकरकलां, शिरोमणि अकाली दल ने बचित्तर सिंह कोहाड़ और भारतीय जनता पार्टी ने नरिंदर पाल सिंह चंडी को उम्मीदवार बनाया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement