फिर चर्चा में आए ओम प्रकाश राजभर... खेत में गेहूं की कटाई करते दिखे, VIDEO VIRAL

योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का खेत में गेहूं की कटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल वह मऊ इलाके में एक्टिव हैं क्योंकि उनके बेटे अरविंद राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement
खेत में गेहूं की कटाई करते दिखे ओपी राजभर खेत में गेहूं की कटाई करते दिखे ओपी राजभर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का खेत में गेहूं की कटाई करते हुए वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र में अपने बेटे का प्रचार कर रहे हैं और जब वो गाड़ी से उतरे तो लोग खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे, इसके बाद वो भी खेत में उतर गए और गेहूं काटने लगे. 

Advertisement

ओम प्रकाश राजभर घोसी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. जब वो मुहम्मदपुर में पहुंचे तो देखा कि वहां लोग गेहूं की कटाई कर रहे हैं तो उन्होंने अपना काफिला रुकवा लिया और एक खेत में पहुंच गए. इसके बाद राजभर हंसिया लेकर गेहूं की कटाई करने लगे. वीडियो में राजभर यह भी कह रहे हैं कि मैंने यह सब काम करके छोड़ भी दिया है.  

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि घोसी लोकसभा क्षेत्र में NDA गठबंधन उम्मीदवार अरविंद राजभर के समर्थन में प्रचार-प्रसार करते हुए खेत-खलिहान में किसानों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना और लोकसभा चुनाव में छड़ी चुनाव चिह्न पर वोट डालने के लिए अपील की.  

जमीन पर बैठकर भोजन करने का वीडियो वायरल 

इससे पहले राजभर का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गांव वालों के बीच जमीन में बैठकर खाना खा रहे थे. राजभर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहरना गांव में रीता बनवासी के घर पर जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए थे. 

Advertisement

मऊ में एक्टिव हैं ओपी राजभर 

सुभासपा अध्यक्ष इन दिनों मऊ जिले में खासे एक्टिव हैं. दरअसल एनडीए में उन्हें एक ही सीट घोसी मिली है. जिस पर उनके बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं इस सीट पर INDIA ब्लॉक की ओर से सपा के राजीव राय मैदान में हैं. इस इलाके में एक जून को वोटिंग होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement