#ModiOnAajTak: 'कश्मीर मुद्दा सिर्फ वाजपेयी फॉर्मूले से सुलझ सकता है'

आजतक को दिया गया ये इंटरव्यू आप शाम 7 बजे हमारे चैनल और हमारी वेबसाइट aajtak.in पर देख सकेंगे. इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने ना सिर्फ अपने कार्यकाल पर बात की, बल्कि आने वाले सालों के लिए भी अपनी राय रखी.

Advertisement
आजतक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की खास बात आजतक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की खास बात

श्वेता सिंह

  • वाराणसी,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वाराणसी के रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजतक' से खास बातचीत की है. इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर मुद्दे पर बात की, उन्होंने जम्मू-कश्मीर, ईवीएम और विपक्ष से जुड़े हर मुद्दे का जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का हल सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के फॉर्मूले से ही निकल पाएगा.

Advertisement

खास इंटरव्यू में 'आजतक' की Executive Editor श्वेता सिंह से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल कैसे निकलेगा हमें पहले से पता था, सत्ता में रहने की जरूरत नहीं थी. मैंने बतौर कार्यकर्ता वहां पर काम किया, कश्मीर के हर जिले में मैं रह चुका हूं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक मुट्ठी भर परिवारों ने जम्मू-कश्मीर की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल करने का काम किया है, जब मुफ्ती साहब थे तो हमें लगा कि इससे वापस आएंगे. लेकिन वो हमारी महामिलावट थी, हमने पहले भी कहा था कि वो तेल और पानी का मुद्दा था.

पीएम बोले कि जनता ने ऐसा संदेश दिया था कि कोई और चारा नहीं था, लोकतंत्र का तकाजा आया तो हमने इसे छोड़ दिया. वहां सिर्फ अटल जी का ही फॉर्मूला चलेगा ‘इंसानियत-कश्मीरियत-जम्मूरित’. एक मुट्ठी भर परिवार कश्मीर में एक भाषा बोलते हैं और दिल्ली में अलग भाषा बोलते हैं, ये दोगलापन है जिसको मैं उजागर कर रहा हूं.

Advertisement

गौरतलब है कि मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर विपक्ष कई बार सवाल खड़ा करता रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री ने अब हर सवाल का जवाब दिया है.

बता दें कि 'आजतक' को दिया गया ये इंटरव्यू आप शाम 7 बजे हमारे चैनल और हमारी वेबसाइट पर देख सकेंगे. इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने ना सिर्फ अपने कार्यकाल पर बात की, बल्कि आने वाले सालों के लिए भी अपनी राय रखी.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement